विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deputy CM Brajesh Pathak: मुजफ्फरनगर में डिप्टी सीएम बोले - यूपी की सभी सीटों पर भाजपा जीतेगी, विपक्षी दलों का होगा सफाया

Published: Tue, 26 Mar 2024 03:33 PM (IST)

Deputy CM Brajesh Pathak In Muzaffarnagar डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं भाजपा सरकार ...और पढ़ें

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मुजफ्फरनगर में पहुंचे।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मुजफ्फरनगर में पहुंचे।

HighLights

  1. पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिया चौधरी साहब को उनका हक
  2. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने जीवन पर्यन्त किसानों के हित में कार्य किया। उनके नाम पर राजनीतिक दल अपनी सरकार बनाते रहे, लेकिन उनके हक के बारे में चिंता तक नहीं की। पीएम नरेन्द्र मोदी ने चौधरी साहब को भारत रत्न देकर न केवल उन्हें, बल्कि देश के प्रत्येक किसान को सम्मान दिया है।

संजीव बालियान के नामांकन में पहुंचे 

मंगलवार को मुजफ्फरनगर में भाजपा-रालोद गठबंधन से भाजपा प्रत्याशी डा. संजीव बालियान का नामांकन पत्र जमा कराने के लिए पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महावीर चौक के निकट चुनाव कार्यालय पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चारों तरफ लोगों में समुद्र की लहरों सरीखा उत्साह है। क्योंकि तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को पीएम बनाना है।

ये भी पढ़ेंः बहू की डिमांड से टेंशन में फैमिली; पूरी नहीं हुई तो उठाया ऐसा कदम कि पति परेशान, बीवी को अब भुगतना होगा ये अंजाम!

ब्रजेश पाठक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में जीवनभर चिंतन किया। उनके सहारे से लोगों ने सरकारें बनाई, लेकिन चौधरी साहब के बारे में किसी ने नहीं सोचा। चौधरी साहब कहते थे देश की खुशहाली का रास्ता गांव की पगडंडी से जाता है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने चौधरी साहब को उनका हक भारत रत्न देकर जो सम्मान किया है, वह देश के प्रत्येक किसान का सम्मान है।

बदमाश और माफिया यूपी छोड़ गए

ब्रजेश पाठक ने कहा कि गुंडे, बदमाश और माफिया अब प्रदेश छोड़कर चले गए हैं, कानून का राज है। बहन-बेटियां रात में भी सुरक्षित महसूस कर घूम सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में विपक्षी नेताओं की जमानत जब्त हो जाएगी। मुजफ्फरनगर के विकास के लिए जो भी सपने देखे हैं, वह सभी पूरे कराएंगे। देश में सर्वाधिक वोटों से संजीव बालियान की जीत होगी।

ये भी पढ़ेंः 'मैं किसी से नहीं डरता...', Nitish Kumar के 'फेमस' MLA ने फिर खड़ा किया सियासी बवाल! कहा- अब मंत्री बनूंगा

संजीव बालियान ने कहा...

इससे पहले डा. संजीव बालियान ने कहा कि मेट्रो को मुजफ्फरनगर तक लाना है। फ्रेट कारिडोर शुरू हो चुका है। नया एक्सप्रेस पंजाब से गोरखपुर तक लाना है। औद्योगिक हब बनाना है, युवाओं को रोजगार दिलाना है। कहा कि धर्म और जाति की बात नहीं, सिर्फ मोदीजी के नाम पर और दस साल में कराए कार्यों के लिए वोट मांग रहे हैं। गठबंधन की शुरुआत चौधरी साहब को भारत रत्न देने से हुई है, गठबंधन धर्म का पालन करते हुए चुनाव लड़ना है और तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

संजीव बालियान ने कहा मैं गांव में जाता हूं...

संजीव बालियान ने कहा कि, मैं ऐसा सांसद नहीं जो गायब रहा, हर गांव में जाता रहा हूूं। अब पछवा (पश्चिमी) हवा चली है, यह किसान के लाभदायक होती है, उसमें कीड़े मकोड़े हैं सब मर जाते हैं, पछवा हवा पूर्वांचल तक जाएगी। इस दौरान बुढ़ाना से रालोद विधायक एवं विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी विचार रखे।

सभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, एमएलसी वंदना वर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, शिवकुमार राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, विक्रम सैनी, मिथलेश पाल, प्रमोद उटवाल, पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी, राजपाल सैनी, पूर्व मंत्री एवं रालोद नेता योगराज सिंह, राजपाल सैनी उपस्थित रहे। संचालन विनीत कात्यान ने किया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।