गायक विकसित कुमार की बरामदगी को मुजफ्फर नगर SSP कार्यालय पहुंचे गांव वाले, पत्नी पर शक
मुजफ्फरनगर के बेहड़ा आस्सा गांव के ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने 18 मई से लापता विकसित कुमार उर्फ रॉकी की बरामदगी की मांग की, जिसकी पत्नी प ...और पढ़ें

एसएसपी दफ्तर पहुंचे गांव वाले।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे ग्राम बेहड़ा आस्सा के ग्रामीणों ने गांव से लापता व्यक्ति की बरामदगी की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है मगर अभी तक उसका कोई पता नहीं कर पाई है। उन्होंने विकसित कुमार उर्फ रॉकी की पत्नी पर भी शक जताया है।
18 मई को उत्तराखंंड जाने की बात कहकर निकला था
गांव बेहड़ा आस्सा थाना सिखेड़ा निवासी मगन सिंह ने एसएसपी को ज्ञापन देकर बताया कि उसका बड़ा पुत्र विकसित कुमार उर्फ रोकी 18 मई को ग्राम बेहडा आस्सा से अपनी पत्नी रेणु निवासी बडौत जिला बागपत के साथ बडौत होते हुए ऋषिकेश, उत्तराखंड जाने की बात कहकर निकला था। तभी से वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। विकसित कुमार के दोनों मोबाइल नंबर भी लगातार बंद आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- इंडियन आयडल फेम मोहम्मद दानिश से धोखाधड़ी, छह लाख वसूले; रंगदारी मांगने पर FIR दर्ज
एसएसपी से की मांग
कई बार उसकी पत्नी रेणु से विकसित के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया, किंतु वह संतोषजनक एवं स्पष्ट उत्तर नहीं दे रही है तथा बार-बार अलग-अलग बातें बता रही है। इससे संदेह और अधिक गहरा हो गया है। प्रार्थी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।