जेवर में भीषण सड़क हादसा, धान की रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला
जेवर-खुर्जा मार्ग पर देर रात धान की रोपाई कर लौट रहे बिहार के तीन मजदूरों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। हादसे में तीनों मजदूरों की मौके पर ही ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated
HighLights
जेवर-खुर्जा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा।
धान रोपाई कर लौट रहे 3 मजदूर मृत।
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से रौंदा।
जागरण संवाददाता, जेवर। बिहार के अररिया से जेवर के नीमका गांव में धान की रोपाई करने के लिए कुछ मजदूर आए हुए थे। देर रात मजदूर खेतों में धान की रोपाई कर जेवर खुर्जा मार्ग से पैदल नीमका गांव वापस जा रहे थे । इसी दौरान जेवर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने तीनों मजदूरों को जेवर खुर्जा मार्ग पर पीछे से रौंद दिया।
दुर्घटना में तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जेवर की कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की है।

जेवर कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया की बिहार के गांव जमुआ थाना तरावड़ी जिला अररिया के रहने वाले करन, विश्वजीत और मिथुन नीमका गांव के खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे। बुधवार देर रात खेतों में रोपाई का काम खत्म कर सभी मजदूर नीमका गांव के लिए जा रहे थे।
रास्ते में जेवर खुर्जा मार्ग पर जेवर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने तीनों मजदूरों को जबरदस्त टक्कर मार दी हादसे में तीनों मजदूरों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा भरते हुए स्वजन को सूचना देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।