सर्विस रोड पर खड़ी स्कार्पियो में मिली खून से सनी लाश, पास में ही मिला तमंचा; दिल्ली से आया था ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में डेल्टा-3 की सर्विस रोड पर खड़ी कार में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान 36 वर्षीय सौराज के रू ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में कार में लाश मिली। फोटो: सांकेतिक
HighLights
ग्रेटर नोएडा में सर्विस रोड पर खड़ी कार में मिला शव
मृतक की पहचान 36 वर्षीय सौराज के रूप में हुई
पुलिस को कार में शव के पास एक तमंचा भी मिला
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में डेल्टा-3 ब्लाॅक की सर्विस रोड पर खड़ी कार में एक युवक का रक्त रंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय सौराज पुत्र प्रेमराज के रूप में हुई है।
गश्त के दौरान पुलिस की नजर पड़ी
पुलिस के अनुसार रविवार की रात स्थानीय पुलिस लेपर्ड डेल्टा-3 ब्लॉक में गश्त कर रही थी। साईं मंदिर गोल चक्कर से तिराहे की ओर जाते समय सर्विस रोड पर एक स्कार्पियो कार खड़ी दिखाई दी।
कार की बैक लाइट और टेल लाइट जल रही थीं। पुलिस कर्मियों ने चालक को गाड़ी हटाने के लिए आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
ड्राइविंग सीट पर मिला शव
पास जाकर देखा तो ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति के शरीर से खून बह रहा था और सीट के पास एक तमंचा भी पड़ा था। पुलिस ने तत्काल उच्चाधिकारियों और फोरेंसिक टीम को सूचना दी।
घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिल्ली का ही रहने वाला था मृतक
मृतक सौराज मूल रूप से ग्राम जुमरथपुर, दिल्ली का रहने वाला था और वर्तमान में मिग्सन ग्रीन सोसायटी, थाना सूरजपुर में रह रहा था।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- यमुना नदी में नहाते वक्त बड़ा हादसा, 4 बच्चे तेज बहाव में बहे; दिल्ली के अलीपुर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी