पश्चिमी यूपी में गैस संकट से रियल एस्टेट पर मंडराया खतरा, क्रेडाई ने सीएम से मांगा हस्तक्षेप
क्रेडाई वेस्टर्न यूपी ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर पश्चिमी यूपी और गाजियाबाद में गैस की कमी और कालाबाजारी पर चिंता जताई है। यह स्थिति निर्माण ग ...और पढ़ें
-1775852671839_m.webp)
नोएड में गैस संकट से रियल एस्टेट को बढ़ा खतरा। (AI Generated Image)
HighLights
क्रेडाई ने यूपी सरकार को गैस संकट पर पत्र भेजा।
निर्माण क्षेत्र और श्रमिकों की आजीविका प्रभावित हो रही।
सीएम योगी से कालाबाजारी पर कार्रवाई की मांग।
जागरण संवाददाता, नोएडा। क्रेडाई वेस्टर्न यूपी ने उत्तर प्रदेश सरकार को एक विस्तृत पत्र भेजा है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद क्षेत्र में गैस (एलपीजी) की कमी और कालाबाजारी के गंभीर प्रभाव पर ध्यान केंद्रित किया है।
यह निर्माण गतिविधियों को प्रभावित कर रही है। संगठन ने कहा कि वर्तमान स्थिति निर्माण श्रमिकों के जीवन और आजीविका को प्रभावित कर रही है, साथ ही निर्माण सामग्री की आपूर्ति श्रृंखला को भी बाधित कर रही है। पत्र लिख सीएम योगी आदित्यनाथ ने हस्तक्षेप की मांग की है।
मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में यह उल्लेख किया गया कि घरेलू एलपीजी सिलिडर को परियोजना स्थलों पर अवैध रूप से 4500 से 5000 रुपये में बेचा जा रहा है।
सख्त कार्रवाई करने की मांग
छोटे सिलेंडरों का रिफिल लंबी प्रतीक्षा के बाद ही उपलब्ध हो रहा है, जिसकी कीमत 400-500 रुपये है। यह सीधे तौर पर निर्माण कार्य की गति को प्रभावित कर रहा है।
क्रेडाई वेस्टर्न यूपी ने सरकार से एलपीजी की सुगम आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
वेस्टर्न यूपी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि चल रही गैस कमी और व्याप्त कालाबाजारी पूरे निर्माण क्षेत्र को गंभीर रूप से बाधित कर रही है। प्रशासन और जिला स्तर पर अधिकारियों की ओर से ठोस कदम नहीं उठाने पर कामगार बुरी तरह से प्रभावित होंगे। जिला प्रशासन से भी तुरंत हस्तक्षेप की मांग की गई है।