ग्रेटर नोएडा में लूट-चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, कई मामलों में पुलिस कर रही थी तलाश
दादरी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश शाकिर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। शाकिर लूट और चोरी के कई मामल ...और पढ़ें
HighLights
दादरी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई।
बदमाश शाकिर के पैर में गोली लगने से घायल।
शाकिर लूट और चोरी के मामलों में वांछित था।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में लूट करने वाले बदमाश से मंगलवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है। बदमाश लूट व चोरी के मामले में फरार चल रहा था। बदमाश की पहचान दादरी कस्बे के शाकिर के रूप में हुई है। बदमाश के खिलाफ लूट चोरी के कई मामले विभिन्न थाना क्षेत्र में पंजीकृत है।