'हमने शराब पी थी...यात्री गुहार लगाते रहे पर हम बस भगाते रहे', यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में बोले ड्राइवर-कंडक्टर
यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग लगने के मामले में ड्राइवर-कंडक्टर ने पुलिस को बताया कि वे नशे ...और पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे पर एसी में ब्लास्ट के बाद आग का गोला बनने के बाद जली बस। जागरण
HighLights
ड्राइवर-कंडक्टर ने यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे में अपनी लापरवाही कबूली।
नशे में होने के कारण यात्रियों की गुहार अनसुनी कर बस भगाई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिल्ली भागने की फिराक में दबोचा।
जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। डबल डेकर बस चला रहे जिन चालक व परिचालक पर 30 से 35 मुसाफिरों के सुरक्षित सफर की जिम्मेदारी थी। वही लोग यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने के बाद लापरवाही की आग की लपटों में मझधार में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस के सामने ड्राइवर-कंडक्टर ने कबूलते हुए कहा, 'हमने शराब पी थी...यात्री गुहार लगाते रहे पर हम बस भगाते रहे। गाड़ी रोक देते तो लोग बच जाते'
नशे की हालत में दबोचे गए दोनों
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस नंबर के आधार पर अज्ञात ड्राइवर एवं कंडक्टर पर केस दर्ज किया था। घटना के बाद से फरार आरोपितों की पहचान कर पुलिस टीम तलाश में जुटी थी। वह दिल्ली भागने की फिराक में थे। इसी दौरान सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक संसार सिंह, उपनिरीक्षक शिवांश तिवारी व उपनिरीक्षक सोनवीर सिंह ने टीम के साथ नशे की हालत में हिरासत में ले लिया।
'हम लोगों ने शराब पी थी'
पूछताछ में आरोपितों ने बताया रात में हम लोगों ने शराब पी थी। यदि बस को रोक देते तो लोगों की जान बच जाती। बस में बैठे यात्री गुहार करते रहे, लेकिन हम लोगों ने नहीं सुनी, उल्टे तेज रफ्तार में भगाते रहे। आरोपितों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। वहीं, हादसे में जान गंवा चुके तीन लोगों की लाशों की शिनाख्त अब तक नहीं नहीं हो सकी है।
इन मृतकों की अब तक हो सकी है पहचान
- श्रुति रावत पुत्री बालमुकंद निवासी छतरपुर मध्यप्रदेश
- सरोज गुप्ता पत्नी अनंतराम गुप्ता निवासी मुगलपुरिया राठ हमीरपुर
- मयंक गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी मुगलपुरिया राठ हमीरपुर
- देवेंद्र सहाय भारद्वाज पुत्र प्रेमपाल भारद्वाज निवासी चंद्र नगर हिसार हरियाणा
- हरिशरण गुप्ता पुत्र अवध बिहारी गुप्ता निवासी राजेंद्र नगर उरई जालौन
- ऊषा देवी पत्नी प्रेमनारायण गुप्ता निवासी मैन रोड मुस्करा हमीरपुर
यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर जलने वाली बस में भरा था नेल पेंट, कॉस्मेटिक आइटम्स और धागा; चंद मिनट में बनी आग का गोला
