Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नवरात्र से पहले ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो कुट्टू आटा जब्त

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 02:54 AM (GMT+05:30)

    नवरात्र से पहले ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया। कुलेसरा और नोएडा के विभिन्न बाजारों से लगभग 400 किलोग्राम संदिग्ध कुट्टू का आटा ...और पढ़ें

    नोएडा के विभिन्न बाजारों में अभियान चलाकर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए।

    नोएडा के विभिन्न बाजारों में अभियान चलाकर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। 

    HighLights

    1. ग्रेटर नोएडा में 400 किलो कुट्टू आटा जब्त।

    2. खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्र से पहले की कार्रवाई।

    3. सात नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नवरात्र के दौरान खाद्य सुरक्षा के मानकों को लेकर जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के विभिन्न बाजारों में अभियान चलाकर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। इस दौरान विभाग की टीम ने करीब 400 किलो कुट्टू के आटे को सीज किया व सात नमूने संग्रहित किए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।

    सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि उनकी टीम ने बुधवार को कुलेसरा स्थित संतोष ट्रेडर्स पर छापा मारा। यहां 240 किग्रा कुट्टू आटा खुला हुआ मिला, जिसका बिल वाउचर नहीं पाया गया। इस पर निर्माण तिथि का अंकन भी नहीं पाया गया।

    240 पैकेट कुट्टू आटा सीज किया गया

    इसके अतिरिक्त 250 ग्राम के बिना निर्माण तिथि व बैच नंबर अंकन के कुट्टू आटा के 244 पैकेट पाए। इनके एक-एक नमूना लेकर शेष 238 किग्रा खुला व 240 पैकेट कुट्टू आटा सीज किया गया। कुलेसरा में ही मुस्कान ट्रेडर्स पर 70 किग्रा कुट्टू आटा खुला हुआ पाया गया, जिसका बिल बाउचर नहीं मिला। इस पर निर्माण तिथि का अंकन भी नहीं मिला।

    250 ग्राम के बिना निर्माण तिथि व बैच नंबर के अंकन के कुट्टू आटा के 145 पैकेट पाए, जिनके एक-एक नमूने लेकर 70 किलो खुला व 141 पैकेट कुट्टू आटा सीज किया गया। इस तरह से करीब 400 किलोग्राम कुट्टू आटा सीज किया गया।

    खबरें और भी

    सेक्टर 49 नोएडा स्थित श्याम डीएसबी फुलफिलमेंट साल्यूशन से एक नमूना कुट्टू आटा व एक नमूना सिंघाड़े के आटा का लिया गया। यूनिवर्सिटी रोड कासना स्थित रघुनाथ प्रसाद किराना से किसमिस का एक नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल सात नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में महिला का शव पंखे से लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार