ग्रेटर नोएडा में महिला का शव पंखे से लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में 24 वर्षीय सीमा अपने कमरे में पंखे से लटकी मिली। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का ...और पढ़ें
-1773868551772_m.webp)
महिला ने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटककर की आत्महत्या।
HighLights
महिला का शव ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में मिला।
मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने आरोपी पति मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के हल्दौनी गांव में एक महिला ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपित पति को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।
मंगलवार को 24 वर्षीय सीमा का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। जानकारी मिलने के बाद मयके पक्ष के लोग ने सूचना पुलिस को दी। पीड़ित स्वजन का आरोप है कि बेटी सीमा की शादी हल्दौनी गांव में रहने वाले मनोज के साथ की थी। आरोप लगाया की शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग सीमा को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।
दहेज के लिए हत्या का आरोप
सीमा के दो छोटे बच्चे भी हैं। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।