ग्रेटर नोएडा में 15वीं मंजिल से गिरकर मासूम की मौत, बालकनी में सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत की 15वीं मंजिल से गिरकर चार साल के बच्चे की मौत हो गई। स्वजनों ने बालकनी में सुरक्षा इं ...और पढ़ें
-1779132806861_m.webp)
15वीं मंजिल से गिरकर चार साल के बच्चे की मौत हो गई।
HighLights
ग्रेटर नोएडा में 15वीं मंजिल से गिरा चार साल का बच्चा।
निर्माणाधीन भवन की बालकनी से गिरने से हुई मौत।
स्वजनों ने सुरक्षा इंतजामों में कमी का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के ओमिक्रान-वन स्थित लोहिया एन्क्लेव माइक्रोन फर्स्ट ए के निर्माणाधीन भवन की 15 मंजिल के फ्लैट की बालकनी से गिरकर चार साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस का कहना है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के स्वजन ने अभी कोई लिखित में शिकायत नहीं दी है।
बता दें कि लोहिया एन्क्लेव माइक्रोन फर्स्ट ए टावर में कई फ्लैट्स में निर्माण कार्य चल रहा है। यहीं पर बलिया निवासी श्रमिक अरुण अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते हैं। दोनों ही निर्माणाधीन साइट पर काम करते हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे दोनों काम पर थे।
बालकनी के पास खिड़की में शीशा नहीं लगा था
इसी दौरान 15वीं मंजिल के एक फ्लैट की बालकनी से उनका चार वर्षीय पुत्र अंश नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि बालकनी के पास खिड़की में शीशा नहीं लगा था और सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं थे। इसी के चलते बच्चा खेलते-खेलते खुली खिड़की के पास पहुंचने के बाद सीधे नीचे गिर गया।
हादसे से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है, मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।