विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा में 500 ई-बसें भरेंगी फर्राटा, कासना डिपो में बढ़ेंगे चार्जिंग प्वाइंट

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:25 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए दर्शकों की सुविधा हेतु 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो हेतु 500 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।

  2. कासना डिपो में चार्जिंग प्वाइंट 7 से बढ़कर 10 होंगे।

  3. एक्सपो मार्ट के पास 8 बस स्टैंड सुधारे जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दर्शकों की सुविधा के लिए इस बार 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

इसके लिए कासना डिपो में चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। यहां चार्जिंग प्वाइंट की संख्या 7 से बढ़ाकर 10 की जाएगी, ताकि बसों को चार्ज करने में दिक्कत न हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक के बाद प्राधिकरण और परिवहन विभाग ने काम तेज कर दिया है। एनसीआर समेत देश के अन्य शहरों से आने वाले लोगों को एक्सपो मार्ट तक लाने-ले जाने के लिए ई-बसों का संचालन होगा।

इसके लिए पहले से लगे 7 चार्जिंग प्वाइंट को पूरी क्षमता के साथ चालू कर दिया गया है और उनकी तकनीकी जांच की जा रही है। तीन नई चार्जिंग मशीनें डिपो में पहुंच चुकी हैं, जिन्हें ट्रेड शो से पहले इंस्टाल कर दिया जाएगा।

रोटेशन में नहीं होगी परेशानी

इसके बाद एक साथ 20 बसें चार्ज हो सकेंगी, जिससे रोटेशन में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके साथ ही इंडिया एक्सपो मार्ट के आसपास बने 8 बस स्टैंडों को नया रूप दिया जा रहा है।

इन पर शेड, लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था और साइनेज बेहतर किए जा रहे हैं ताकि बाहर से आने वाले विजिटर्स को असुविधा न हो। प्राधिकरण का दावा है कि सभी काम ट्रेड शो शुरू होने से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में अगले महीने होगी 150 नई E-Bus की एंट्री, 32 डिपो में 5510 बसों के लिए होगी चार्जिंग व्यवस्था

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 में नए सिक्स लेन पुल से सीधे शहर रोडवेज बस एंट्री, प्रयागराज में श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी राहत