विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक कल, कई बड़ी परियोजनाओं पर लग सकती है मुहर

Published: Wed, 02 Sep 2026 04:50 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में किसानों के मुआवजे की दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी मिल सकती है। इसके ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, किसानों को मिलेगा अधिक मुआवजा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, किसानों को मिलेगा अधिक मुआवजा।

HighLights

  1. किसानों के मुआवजे की दरों में बढ़ोतरी संभव।

  2. तिलपता-दादरी एलिवेटेड रोड को मिलेगी मंजूरी।

  3. शहर में डबल डेकर फ्लाईओवर का प्रस्ताव।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक बुधवार को आयोजित होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सभागार में होने वाली इस बैठक में किसानों के मुआवजे की दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही शहर के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी मुहर लगने की उम्मीद है।

बैठक के एजेंडे में सबसे प्रमुख प्रस्ताव तिलपता गोलचक्कर से दादरी कंटेनर डिपो तक एलिवेटेड रोड बनाने का है। इस रोड के बनने से सूरजपुर, दादरी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में जाम की समस्या से निजात मिलेगी और कंटेनर डिपो तक मालवाहक वाहनों की आवाजाही आसान होगी।

डबल डेकर फ्लाईओवर का प्रस्ताव भी बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा

इसके अलावा शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए डबल डेकर फ्लाईओवर का प्रस्ताव भी बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। इस फ्लाईओवर से एक ही स्ट्रक्चर में दो लेवल पर यातायात संचालित हो सकेगा, जिससे व्यस्त चौराहों पर जाम की स्थिति में सुधार होगा। बैठक में किसानों को मिलने वाले मुआवजे की दरों में बढ़ोतरी को भी अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।

इस प्रस्ताव के अनुमोदन के बाद नए अधिग्रहण में किसानों को अधिक लाभ मिलेगा और आबादी भूखंडों से जुड़े विवाद भी कम होंगे। इसके साथ ही प्राधिकरण की अन्य विकास परियोजनाओं, बजट और नई आवासीय योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में शिक्षा विभाग ने तेज किया अभियान, 14 कोचिंग सेंटरों को पंजीकरण न कराने के लिए भेजा नोटिस