ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण के कर्मचारियों पर हमला, भागकर बचाई जान; सुपरवाइजर को आई गंभीर चोट
ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में नाली निर्माण के दौरान प्राधिकरण कर्मचारियों पर हमला हुआ। खुदाई में दीवार गिरने से नाराज ग्रामीणों ने सुपरवाइजर बलवीर स ...और पढ़ें
-1775445563711_m.webp)
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जागरण
HighLights
तिलपता गांव में नाली निर्माण के दौरान कर्मचारियों पर हमला।
दीवार गिरने से नाराज ग्रामीणों ने सुपरवाइजर को पीटा।
अवैध निर्माणों के कारण विकास कार्य में बाधा।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में रविवार को मुख्य सड़क के किनारे नाली का निर्माण कराने पहुंचे प्राधिकरण के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी गई। कार्य के दौरान खोदाई के दौरान दीवार का एक हिस्सा गिर गया, जिससे नाराज लोगों ने सुपरवाइजर समेत तीन कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। बाकी लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
संविदाकर्मी सुपरवाइजर बलवीर को गंभीर चोट आई है, जिन्हें मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है। मामले की शिकायत सूरजपुर कोतवाली में की गई है। सोमवार को आरोपितों के खिलाफ लिखित तहरीर दी जाएगी।
आरोप है कि सड़क के किनारे जिस स्थान पर नाली का निर्माण किया जाना है, वहां पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा है। नाली के लिए छोड़ी गई जगह पर रैंप बना दिए हैं।
सड़क पर भरा रहता है पानी
बताया कि गांव के लोग नाली का निर्माण कार्य नहीं होने दे रहे हैं। ऐसे में सीसी सड़क और नाली बनाने का काम पिछले कई माह से अटका है। नालियां ओवरफ्लो होने से सड़क पर पानी भरा रहता है। यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम की समस्या भी होती है।
15 सालों से बनी है जलभराव की समस्या
दरअसल, दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएसएसी) रोड पर स्थित तिलपता में जलभराव की समस्या पिछले 15 वर्षों से बनी हुई है। सड़क पूरी तरह टूटी चुकी है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्राधिकरण ने आइआइटी रुड़की से सर्वेक्षण कराकर उसके सुझावों पर सीसी सड़क और बढ़ती आबादी के हिसाब से नाली बनाने की कार्ययोजना तैयार की है।
सीसी सड़क का किया जाएगा निर्माण
प्राधिकरण के मुताबिक, अब गांव के लोग ही विकास कार्य में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। नाली का निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे हैं। वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तिलपता में नाली का निर्माण किया जाना है। सीसी सड़क का भी निर्माण किया जाएगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- नक्सलियों और आतंकियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन रही अवैध कॉलोनियां, ग्रेटर नोएडा को लेकर उठे सवाल
रविवार को नाली का काम शुरू कराने पहुंचे कर्मचारियों के साथ गांव के लोगों ने मारपीट कर दी। खोदाई के दौरान गिरी दीवार को सही कराने का आश्वासन दिया गया है, इसके बाद भी मारपीट की गई।