'पानी के भीतर पैर से टकराया मासूम का शरीर...', चश्मदीद ने बयां किया कलाधाम सोसायटी का वह खौफनाक मंजर
ग्रेटर नोएडा की कलाधाम सोसायटी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा खोदे गए एक गहरे गड्ढे में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। निवासियों ने प्राधिकर ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा की कलाधाम सोसायटी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा खोदे गए एक गहरे गड्ढे में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई।
HighLights
कलाधाम सोसायटी में गहरे गड्ढे में डूबा मासूम बच्चा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही का गंभीर आरोप।
बोरिंग के लिए खोदा गया था खुला जानलेवा गड्ढा।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क स्थित कलाधाम सोसायटी में घटना के बाद से मातम और प्राधिकरण के खिलाफ आक्रोश है। प्रत्यक्षदर्शी प्रांचल राजपूत ने बताया कि वह गाड़ी साफ कर रहे थे। अव्यान अपने दोस्त के साथ पास में खेल रहा था, तभी दूसरा बच्चा दौड़ता हुआ उनके पास आया और बोला मेरा दोस्त डूब गया है।
पहले उन्हें यकीन नहीं हुआ कि सोसायटी के अंदर कोई कैसे डूब सकता है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक गहरा गड्ढा है जिसमें पानी भरा है और बच्चा कहीं नहीं दिख रहा। उनके साथ सोसायटी के एक और व्यक्ति भी थे। दोनों गड्ढे में उतरे, लेकिन कीचड़ और गहराई के कारण पैर टिक नहीं रहे थे।
इसके बाद पाइप व पैर डालकर से बच्चे को तलाशा गया। कुछ देर में बच्चे का शरीर पैर से टकराया। प्रांचल ने बताया बाडी पैर में लगी तो समझ आया। बच्चे को बाहर निकाला। बाहर निकालकर तुरंत सीपीआर और पानी निकालने की कोशिश की गई। तब तक अन्य लोग भी जुट गए और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निवासियों का आरोप है कि यह गड्ढा कई दिनों से खुला था।
सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि दो दिन पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बोरिंग के लिए काम शुरू किया था। आरडब्ल्यूए को भी इसकी सूचना नहीं दी गई। वह मुंबई गए हुए थे। आकर देखा तो बोरिंग का काम चल रहा था। पहले प्राधिकरण को बोरिंग सोसायटी के बाहर करना था।
खबरें और भी
इसको लेकर आरडब्ल्यूए के साथ वार्ता भी हुई थी। तीन-चार दिन पहले प्राधिकरण ने बाहर काम भी शुरू किया था, लेकिन वन विभाग में रोक लगा दी थी। इसके लिए वन विभाग से प्राधिकरण को अनुमति लेनी थी, लेकिन प्राधिकरण ने अनुमति लेने के बजाय सोसायटी परिसर के अंदर ही काम शुरू कर दिया था।