Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा को नहीं भा रही ई-बस सेवा, यीडा में 30 हजार से अधिक ने की यात्रा

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 05:58 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में 12 जून से शुरू हुई ई-बस सेवा को पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं, जबकि नोएडा और यीडा में यात्रियों की संख्या अधिक है। प्राधिकरणों को ...और पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में ई-बस सेवा को नहीं मिल रहे यात्री यीडा में बढ़ी सवारियां।

    ग्रेटर नोएडा में ई-बस सेवा को नहीं मिल रहे यात्री यीडा में बढ़ी सवारियां।

    HighLights

    1. ग्रेटर नोएडा में ई-बस सेवा को कम यात्री मिले।

    2. नोएडा और यीडा में ई-बस यात्रियों की संख्या अधिक।

    3. यीडा को गांवों को रूट में शामिल करने का फायदा।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यीडा में सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए 12 जून से शुरू हुई ई बस सेवा को ग्रेटर नोएडा में यात्री नहीं मिल रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में ई बस सेवा से बीस जुलाई तक 13243 यात्रियों ने ही सफर किया, जबकि नोएडा में 40155 व यीडा में 30303 यात्रियों ने ई बस से सफर किया।

    यात्रियों से किराये के तौर पर मिले राजस्व में नोएडा के बाद यीडा है। हालांकि बसों के संचालन से प्राधिकरणों अभी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यीडा को प्रति माह के हिसाब से करीब 75 लाख रुपये की भरपाई अपने खाते से करनी पड़ रही है।

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने व नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यीडा क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन सेवा मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से 12 जून को 100 बसों को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया था। नोएडा प्राधिकरण इसमें से 50 बसों का संचालन करा रहा है, इसमें चार डबल डेकर बस भी शामिल हैं।

    ग्रेटर नोएडा में चार रूट व यीडा में 9 रूट निर्धारित

    जबकि ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण 25-25 बसों का संचालन कर रहा है। ग्रेटर नोएडा में चार व यीडा में तीन डबल डेकर बसें भी संचालित हो रही हैं। बस संचालन के लिए ग्रेटर नोएडा में चार रूट व यीडा में 9 रूट निर्धारित है। एसी बस सेवा के बावजूद ग्रेटर नोएडा में यात्रियों की संख्या काफी कम है।

    खबरें और भी

    यीडा में बस सेवा का फायदा क्षेत्र के लोग उठा रहे हैं। यीडा क्षेत्र में अभी शहरी बसावट कम है, लेकिन बस रूट में गांवों को शामिल करने का यीडा को फायदा मिल रहा है। हालांकि बस सेवा संचालन शुरुआत में प्राधिकरणों के खजाने पर असर डाल रहा है।

    बस संचालन अभी शुरुआती चरण में

    संचालन खर्च अधिक और किराये से मिलने वाला राजस्व कम है। इस अंतर को प्राधिकरण को अपने खजाने से पूरा करना पड़ रहा है। यीडा एसीईओ राजेश कुमार सिंह का कहना है कि बस संचालन अभी शुरुआती चरण में हैं। परिवहन निगम से जल्द ही बसों को विभिन्न स्थानों से मिलने वाले यात्रियों की संख्या की जानकारी मिलना शुरू हो जाएगी। जहां यात्री अधिक मिलेंगे उन रूट पर बसाें के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे अधिक से अधिक लोगों को फायदा मिल सकेगा।

    12 जून से 20 जुलाई तक मिले यात्री और राजस्व

    प्राधिकरण यात्री कमाई (₹) दूरी (किमी)
    नोएडा 40,155 1,23,62,17 1,35,967
    ग्रेटर नोएडा 13,243 4,97,037 78,338
    यीडा (YEIDA) 30,303 10,35,975 89,783

    12 जून से 30 जून तक परिचालन खर्च

    प्राधिकरण संख्या
    नोएडा 72,17,276
    ग्रेटर नोएडा 38,27,444
    यीडा (YEIDA) 36,16,949

    यह भी पढ़ें- नोएडा फ्लैट में महिला का शव लटका मिला, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस