Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खुशखबरी: छूटे कर्मचारियों को मिलेगा PF का हक, उद्योगों के लिए भी पुराने विवाद सुलझाने का सुनहरा मौका

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 07:54 AM (IST)

    EPFO News: ईपीएफओ ने कर्मचारियों के नामांकन और नियोक्ताओं के लंबित अनुपालन को सुधारने के लिए तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. ईपीएफओ ने कर्मचारी नामांकन, विश्वास और एमनेस्टी योजनाएं शुरू कीं।

    2. पात्र कर्मचारियों को पीएफ और सामाजिक सुरक्षा लाभ मिलेंगे।

    3. नियोक्ताओं को लंबित अनुपालन सुधारने का सुनहरा अवसर।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। यदि किसी कर्मचारी का कर्मचारी भविष्य निधि (पीएफ) में नामांकन अब तक नहीं हो पाया है या किसी प्रतिष्ठान का पीएफ अनुपालन वर्षों से अधूरा है, तो अब उसे सुधारने का मौका मिल गया है।

    उद्योगों को भी पुराने विवाद सुलझाने का सुनहरा मौका

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), ग्रेटर नोएडा ने कर्मचारी नामांकन अभियान (ईईसी-2026), विश्वास योजना-2026 और एमनेस्टी योजना-2026 शुरू कर उद्योगों, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और ठेकेदारों से इसका लाभ उठाने की अपील की है।

    क्षेत्रीय आयुक्त-द्वितीय विजय कुमार ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना और नियोक्ताओं को लंबित अनुपालन संबंधी कमियों को स्वेच्छा से दूर करने का अवसर देना है।

    कर्मचारी नामांकन अभियान के तहत ऐसे कर्मचारियों का भी पीएफ में पंजीकरण कराया जा सकेगा, जो पात्र होने के बावजूद अब तक योजना से बाहर हैं। इससे उन्हें यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) और भविष्य निधि सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ मिल सकेंगे।

    कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा होगी मजबूत 

    उन्होंने बताया कि विश्वास योजना-2026 के माध्यम से विलंबित पीएफ अंशदान से जुड़े क्षतिपूर्ति मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा, जबकि एमनेस्टी योजना-2026 छूट प्राप्त भविष्य निधि न्यास संचालित करने वाले पात्र प्रतिष्ठानों को अनुपालन नियमित कराने का अवसर देगी।

    विजय कुमार ने कहा कि इन योजनाओं से कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा मजबूत होगी, नियोक्ताओं की कानूनी जटिलताएं कम होंगी और अनुपालन प्रक्रिया अधिक सरल व पारदर्शी बनेगी। उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर इन योजनाओं का लाभ उठाने और आवश्यकता पड़ने पर ईपीएफओ, ग्रेटर नोएडा कार्यालय से संपर्क करने की अपील की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- EPFO VISHWAS 2026: ईपीएफओ ने 'विश्वास 2026' किया लॉन्च, फंसा पैसा मिलेगा; पुराने पेंडिंग क्लेम सुलझेंगे