ग्रेटर नोएडा ने भरा यूपी सरकार का खजाना, शराब की दुकानों के आवंटन से 28 करोड़ के राजस्व का बनाया रिकॉर्ड
ग्रेटर नोएडा में आबकारी नीति 2026-27 के तहत द्वितीय चरण की ई-लॉटरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रक्रिया में 30 मदिरा दुकानों का आवंटन किया गया, जिसमें ...और पढ़ें
-1775820353605_m.webp)
द्वितीय चरण की ई-लॉटरी संपन्न। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में आबकारी नीति 2026-27 के अंतर्गत द्वितीय चरण की ई-लॉटरी संपन्न हो गई। इस प्रक्रिया के माध्यम से अवशेष देशी मदिरा की एक दुकान, मॉडल शॉप की चार दुकानें, नवसृजित देशी मदिरा की 23 दुकानें और कंपोजिट मदिरा की दो दुकानों सहित कुल 30 मदिरा दुकानों का व्यवस्थापन किया गया।
ऑनलाइन आवंटन का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार एवं परिसर में किया गया। ग्रेटर नोएडा जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि देशी मदिरा की 24 दुकानों के लिए 3535 आवेदन, कंपोजिट मदिरा की दो दुकानों के लिए 507 आवेदन और मॉडल शॉप की चार दुकानों के लिए मात्र पांच आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 4047 आवेदनों में से ई-लॉटरी के जरिए दुकानों का आवंटन किया गया।
28 करोड़ रुपये का राजस्व
इस प्रक्रिया से जिले को लगभग 28 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। ई-लॉटरी की पूरी प्रक्रिया अत्यंत पारदर्शिता और सुचिता के साथ संपन्न की गई। आयोजन के दौरान एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे, आबकारी विभाग द्वारा नामित सहायक आबकारी आयुक्त मोहन मीकिंग आसवनी गाजियाबाद श्रीरविशंकर समेत पुलिस विभाग के नामित अधिकारी सहित समस्त आबकारी निरीक्षक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- महंगी बोतलों में सस्ती और मिलावटी शराब, आगरा के घर में मिले बड़े पैमाने पर ढक्कन व सामान
इस ई-लॉटरी में गौतमबुद्ध नगर जनपद ने पूरे प्रदेश में सबसे अधिक आवेदन प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया है। ई-लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चयनित आवेदकों को शीघ्र ही संबंधित दुकानों का आवंटन पत्र जारी किया जाएगा।