ग्रेटर नोएडा में कन्या पूजन में जा रही बच्चियां लिफ्ट में 45 मिनट फंसे रहे, बुलानी पड़ी पुलिस; बच्चे और घरवाले सहमे
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमायल प्राइड सोसाइटी में कन्या पूजन के लिए जा रही बच्चियां करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसी रहीं। निवासियों ने खराब रखरखाव का आरो ...और पढ़ें
HighLights
कन्या पूजन के लिए जा रही बच्चियां लिफ्ट में फंसीं।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमायल प्राइड सोसाइटी का मामला।
एक घंटे तक फंसी बच्चियों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालयन प्राइड सोसायटी में शुक्रवार को कन्या पूजन के लिए जा रहीं 10 बच्चियां लिफ्ट में फंस गई, जिस समय बच्चियां लिफ्ट में फंसी उनके साथ एक महिला व युवक भी लिफ्ट में सवार था। जो बच्चियों को ढांढस बंधाते रहे। निवासियों का दावा है कि बच्चियां लिफ्ट में करीब 45 मिनट तक फंसी रहीं। सूचना पर रखरखाव प्रबंधन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चियों को बाहर निकाला, जिसके बाद निवासियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
10 बच्चियां, एक युवक और एक महिला फंसी
अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) की अध्यक्ष सीमा ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे ए टावर की लिफ्ट में बच्चे ऊपर जाने के लिए सवार हुए, तभी अचानक तीसरे फ्लोर पर लिफ्ट अटक गई। लिफ्ट में करीब 10 बच्चियां एक युवक और एक महिला मौजूद थी। गेट नहीं खुलने पर सुरक्षा अलार्म बजाने बजाया गया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।
45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद खुला
बच्चों के शोर मचाने और रोने की आवाज सुन मंजिल पर मौजूद लोगों को लिफ्ट में बच्चों के फंसने का पता चला। उन्होंने तुरंत मेंटेनेंस प्रबंधन को इसकी सूचना दी। सूचना पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। इस दौरान लिफ्ट में बंद होने के कारण बच्चियों का बुरा हाल हो गया। निवासियों ने बिसरख कोतवाली पहुंचकर भी रखरखाव प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस से की है।
लिफ्ट खोलने की नहीं थी चाबी
सोसायटी के लोगों का आरोप है कि लिफ्ट में बच्चों के फंसे होने की सूचना देने के बाद भी लंबे समय तक कर्मचारी नहीं पहुंचा। निवासियों का दावा है कि मेंटेनेंस आफिस में लिफ्ट को खोलने के लिए चाभी भी नहीं थी। कर्मचारी अपने घर से चाबी लेकर आया तब कहीं जाकर लिफ्ट का दरवाजा खोला गया।
खबरें और भी
बिना कन्या पूजन के बच्चियां लौटीं वापस
बच्चियों के लिफ्ट में फंसने के बाद बच्चियां सीधे अपने घर चली गई। निवासियों ने बताया कि घटना के बाद से बच्चियां काफी डरी व सहमी है। बाहर निकलने के बाद भी कई बच्चियां रोती रहीं। बच्चियों को कई घरों में कन्या पूजन के लिए जाना था, लेकिन स्वजन घटना के बाद बच्चियों को लिफ्ट से लोगों के घर भेजने की हिम्मत नहीं जुटा जाए।