Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कल करेंगे उद्घाटन, 36 हजार करोड़ से बनेगा देश का सबसे बड़ा एविएशन हब

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 10:39 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का लोकार्पण करेंगे। यह एयरपोर्ट एक रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग और कार्गो हब के स ...और पढ़ें

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण दो स्टेज में किया जा रहा है। प्रथम स्टेज में दो रनवे तैयार होंगे, उसके बाद दूसरे स्टेज में एयरपोर्ट पर कुल पांच रनवे तैयार हो किए जाएंगे।

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण दो स्टेज में किया जा रहा है। प्रथम स्टेज में दो रनवे तैयार होंगे, उसके बाद दूसरे स्टेज में एयरपोर्ट पर कुल पांच रनवे तैयार हो किए जाएंगे। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    मनोज कुमार शर्मा, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम फेज का शनिवार 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकार्पण करने जेवर आ रहे हैं। एयरपोर्ट एक रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टावर एवं कार्गो हब सहित अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार है। एयरपोर्ट को भविष्य के एक बड़े मल्टी-माॅडल इंटरनेशनल एविएशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    यह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम कर एयर ट्रैफिक को संतुलित करने के साथ पांच रनवे की प्रस्तावित क्षमता के साथ देश का सबसे बड़ा एविएशन हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बदलते वैश्विक हालात के बीच यह दुबई, दोहा और अबु धाबी जैसे स्थापित हब के विकल्प के रूप में उभरकर भारत की एविएशन क्षमता को नई ऊंचाई देने में सक्षम होगा।

    निर्माण पर 36 हजार करोड़ से अधिक का खर्च

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण दो स्टेज में किया जा रहा है। प्रथम स्टेज में दो रनवे तैयार होंगे, उसके बाद दूसरे स्टेज में एयरपोर्ट पर कुल पांच रनवे तैयार हो किए जाएंगे। राज्य सरकार ने प्रथम स्टेज के लिए 4406 करोड़ रुपए खर्च करते हुए 3300 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है। प्रथम स्टेज में एयरपोर्ट के निर्माण पर 36 हजार करोड़ से अधिक का खर्च होगा।

    वर्ष 2031 में दो रनवे के साथ बढ़ेगी क्षमता

    एयरपोर्ट दो स्टेज के कुल चार चरणों में बनकर तैयार होगा। जिसके प्रथम स्टेज के प्रथम चरण पर 11077 करोड़ रुपए खर्च कर लोकार्पण के लिए तैयार है। एयरपोर्ट की शुरूआत एक रनवे के साथ एक करोड़ 20 लाख यात्री क्षमता के साथ की जा रही है जो वर्ष 2031 में दो रनवे के साथ बढ़कर तीन करोड़ वार्षिक यात्री हो जाएगी। वर्ष 2036 में पांच करोड़ और वर्ष 2040 में सात करोड़ वार्षिक यात्री हो जाएगी। इस परियोजना पर उस समय तक कुल 36267 करोड़ रुपए के निवेश का अनुमान है।

    खबरें और भी

    4752 हेक्टेयर जमीन पर तैयार होंगे पांच रनवे

    एयरपोर्ट पर पहला और दूसरा रनवे 1334 हेक्टेयर जमीन पर बनाए जा रहे हैं। तीसरा रनवे 1365 हेक्टेयर, चौथा 1318 हेक्टेयर और पांचवां 735 हेक्टेयर जमीन पर तैयार होंगे। पांच रनवे के लिए 4752 हेक्टेयर और विस्थापन के लिए 676 हेक्टेयर सहित कुल 5428 हेक्टेयर 13407 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वर्ष 2021 में एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में एयरपोर्ट के दो रनवे का माडल दिखाया गया था 28 मार्च को उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट के पांच रनवे का माडल दिखाया जाएगा।

    निवेश और विदेशी कंपनियों के लिए बढ़ेगा आकर्षण

    नोएडा एयरपोर्ट के आसपास विकसित हो रही एयरोसिटी, लाॅजिस्टिक्स पार्क और इंडस्ट्रियल क्लस्टर प्रदेश को निवेश का नया केंद्र बना रहे हैं। ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर के नजदीक होने के साथ यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख हाईवे से इसकी मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी क्षेत्र को देश का सबसे बड़ा लाॅजिस्टिक हब बनाने में मदद करेगी।

    राज्य सरकार की एफडीआइ-फ्रेंडली नीतियों और बेहतर ईज आफ डूइंग बिजनेस माहौल से घरेलू और विदेशी निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ेगा। बेहतर कनेक्टिविटी और कम होती लाॅजिस्टिक्स लागत के कारण उत्पादन लागत में कमी आएगी, जिससे उद्योगों की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

    साथ ही, चीन 1 स्ट्रेटजी के तहत वैश्विक कंपनियों के लिए इलेक्ट्राॅनिक्स, सेमीकंडक्टर और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग जैसे उभरते सेक्टर्स में आकर्षक विकल्प बनकर उभरेगा।

    देश का पहला ट्रांजिट हब होगा

    पांच रनवे की प्रस्तावित क्षमता के साथ यह देश का सबसे बड़ा एविएशन हब बनने के साथ ही इसकी रणनीतिक स्थिति इसे एशिया और यूरोप के बीच एक अहम ट्रांजिट केंद्र बना सकती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी में बड़ा विस्तार होगा।

    यह भी पढ़ें- 2040 तक 7 करोड़ यात्रियों के साथ नोएडा एयरपोर्ट होगा देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा, 5 रनवे से उड़ान भरेंगे विमान

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, प्रधानमंत्री मोदी जनता को करेंगे समर्पित

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण: पीएम की जनसभा से पहले सुरक्षा घेरा मजबूत, अपराधियों पर पैनी नजर

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से बढ़ेगी यूपी की चुनावी गर्माहट, भाजपा के विकास मॉडल की काट मुश्किल

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट पर SPG ने संभाली सुरक्षा कमान, पीएम मोदी के लोकार्पण से पहले अभेद्य किले में तब्दील