नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण: पीएम की जनसभा से पहले सुरक्षा घेरा मजबूत, अपराधियों पर पैनी नजर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण और प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए जेवर में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं। पुलिस 25 किलोमीटर के दायरे में आप ...और पढ़ें
-1774567432082_m.webp)
नोएडा में एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
HighLights
पीएम की जनसभा हेतु सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय।
आपराधिक तत्वों पर पुलिस की पैनी निगरानी, सत्यापन जारी।
कार्यक्रम स्थल पर 5000 पुलिसकर्मी, 300 CCTV कैमरे।
जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण और प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हैं। एयरपोर्ट और उसके 25 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले आपराधिक किस्म के लोगों पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है।
कार्यक्रम स्थल पर आसमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनपर कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। पार्किंग से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पांच हजार पुलिस के जवानों को तैनात किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के आने जाने वाले स्थलों की सुरक्षा कमान पहले ही एसपीजी संभाल चुकी है।
सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम
एयरपोर्ट लोकार्पण कार्यक्रम में जनसभा की तैयारियों के साथ ही सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट के आसपास होटल और ढाबों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आसपास के गांव में किराए पर रहने वाले श्रमिकों का सत्यापन किया जा चुका है।
पुलिस अपराधियों की कुंडली खंगालते हुए ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। गांव चौकीदारों के साथ बैठक करते हुए गांव में किसी अजनबी को नहीं राेकने की हिदायत देते हुए अगर कोई अजनबी गांव में रूकता है तो उसकी सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र में सक्रिय होकर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रख रही हैं।