Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, प्रधानमंत्री मोदी जनता को करेंगे समर्पित

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 05:30 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यप ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट का करेंग लोकार्पण।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट का करेंग लोकार्पण।

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

    2. जनसभा में दो लाख लोगों के आने का अनुमान है।

    3. कड़ी सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग अनावरण की योजना।

    जागरण संवाददाता, जेवर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे नोएडा एयरपोर्ट का जेवर में लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर सहित सात जिलों से बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पहुंचेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम मुख्यमंत्री योेगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री मौजूद रहें रहेंगे।

    पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। दो लाख लोगों के जनसभा में आने का अनुमान है। जिसकों लेकर सभास्थल पर तैयारी पूरी की जा रही हैं। बृहस्पतिवार को वायुसेना की तरफ से एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के आगमन के लिए बने हेलीपैड पर सुरक्षित लैडिंग कराई गई। प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

    प्रधानमंत्री हेलीपैड से सीधे यात्री टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश करेंगे जहां स्वागत के लिए छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा जाएगा। जिसके बाद प्रधानमंत्री टर्मिनल बिल्डिंग में ऊपर बनी पद्म श्री से सम्मानित चित्रकार परेश मैती की 100 फीट चौड़ी पेंटिंग का अनावरण करेंगे।

    Noida (20)

    दो लाख लोगों की भीड़ के सामने एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे

    गोल्फ बग्गी से टर्मिनल भम्रण के बाद टर्मिनल बिल्डिंग के मुख्य द्वार पर बने स्टेज पर मुख्यमंत्री राज्यपाल और यापल के अधिकारियों के साथ ग्रुप फोटो कराने के बाद जनसभा स्थल पहुंचकर दो लाख लोगों की भीड़ के सामने एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। दो लाख लोगों के जनसभा में आने की तैयारियों को लेकर तीन जर्मन हैंगर लगाकर पांडाल तैयार किया गया है जिसे सफेद और भगवा कलर से सजाया गया है।

    लोगों के बैठने के लिए कुर्सी और सोफा की व्यवस्था है जनसभा स्थल की टीन की बैरिकेडिंग करते हुए सील कर दिया गया है 22 ब्लाक में 100 प्रवेश द्वार से कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश मिलेगा। तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने दिनभर बैठकाें का आयोजन कर व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराया।

    खबरें और भी

    Noida Airport (7)

    वायुसेना ने एमआई-17 हेलीकॉप्टर का किया सफल लैडिंग ट्रायल

    प्रधानमंत्री के आगमन से पहले बृहस्पतिवार सुबह करीब ग्यारह बजे वायु सेना ने रनवे पर बनाए गए प्रधानमंत्री के हेलीपैड पर एमआई-17 की सफल लैडिंग ट्रायल किया। हेलीपैड की सुरक्षा में पहले से पुलिस और आरआरएफ के जवान तैनात हैं। हेलीपैड से लेकर टर्मिनल बिल्डिंग की सुरक्षा एसपीजी ने संभाल रखी है। वायुसेना के अधिकारियों ने हेलीपैड पर मौजूद एसपीजी और अन्य अधिकारियों से वार्ता की लगभग 10 मिनट बाद हेलीकाप्टर ने वापस उड़ान भरी।

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण: पीएम की जनसभा से पहले सुरक्षा घेरा मजबूत, अपराधियों पर पैनी नजर