ग्रेटर नोएडा: हरिद्वार गए परिवार के बंद मकान में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
हरिद्वार गए परिवार के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में लाखों के गहने और नगदी चुरा ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज ...और पढ़ें

हरिद्वार गए परिवार के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में लाखों के गहने और नगदी चुरा ली। इमेज एआई
HighLights
सूरजपुर में बंद मकान से लाखों के गहने-नगदी चोरी।
परिवार हरिद्वार गंगा स्नान के लिए बाहर गया था।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, जांच जारी है।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार गए परिवार के बंद मकान का ताला तोड़ कर बदमाश नगदी समेत लाखों के गहने चुरा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना का पर्दाफाश करने आरोपितों की तलाश शुरू की है।
सूरजपुर कस्बा की महामेधा वाली गली में रहने वाली सिम्मी देवी ने बताया सात जून की दोपहर करीब तीन बजे पूरे परिवार के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गई थीं। नौ जून की सुबह करीब सात बजे घर लौटीं तो मेन गेट, कमरे और अलमारी का ताला टूटा मिला। फर्श पर सारा सामान बिखरा हुआ था।
बदमाश अलमारी का लाक तोड़ कर पांच हजार रुपये नगदी और लाखों रुपये के सोने चांदी के गहने चुरा ले गए। पीड़िता ने पुलिस से चोरी हुए सामान को बरामद करने की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया मामला संज्ञान में है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।