ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्रियल प्लॉट खरीदने का आज आखिरी मौका, जानिए कैसे करें अप्लाई
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 8000 वर्गमीटर से अधिक औद्योगिक भूखंडों की योजना के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका है। यह योजना अप्रैल में शुरू हुई थी और आवेदन क ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने प्लॉट स्कीम निकाली है। सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated
HighLights
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक भूखंडों के लिए आवेदन का अंतिम दिन।
8000 वर्गमीटर से अधिक के 24 भूखंड उपलब्ध।
आवेदन निवेश मित्र पोर्टल और प्राधिकरण वेबसाइट पर करें।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उद्यमियों को 8000 वर्गमीटर से अधिक के भूखंड के लिए आवेदन का आज तक अंतिम मौका दिया है। औद्योगिक क्षेत्र में 8000 वर्गमीटर से बड़े 24 भूखंडों की योजना प्राधिकरण ने अप्रैल में लांच की थी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने 27 जुलाई को इस योजना का तीसरी बार तिथि विस्तार किया था जो चार अगस्त को खत्म हो रहा है। योजना के लॉन्च के समय 11 अप्रैल से 12 मई 2026 तक आवेदन लिए जाने तय थे, लेकिन शुरुआती दौर में पर्याप्त आवेदन नहीं मिले।
चौथी बार बढ़ी डेडलाइन आज खत्म
इसी कारण प्राधिकरण को बार-बार तिथि बढ़ानी पड़ी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई की गई, फिर इसे 22 जून तक बढ़ाया गया। इसके बाद 14 जुलाई और 28 जुलाई तक समय दिया गया।
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि आवेदकों की मांग को देखते हुए योजना के तहत पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 जुलाई से बढ़ाकर चार अगस्त 2026 कर दी गई है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि योजना ब्रोशर में दिए गए अन्य सभी नियम व शर्तें पहले की तरह ही यथावत रहेंगे। इस संबंध में सूचना को निवेश मित्र पोर्टल-2 पर अपडेट कर दिया गया है। साथ ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है।