Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर रोड से NH-9 तक बनेगी यूपी की पहली डबल डेकर रोड, क्रॉसिंग रिपब्लिक का जाम होगा

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:26 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में यूपी की पहली डबल डेकर रोड बनाने का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। यह 2.5 किमी लंबी सड़क 1200 करोड़ रुपये की लागत से 130 मीट ...और पढ़ें

    130 मीटर रोड से क्राॅसिंग रिपब्लिक होते हुए एनएच-9 तक करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से करीब ढाई किलोमीटर की यह परियोजना तैयार की जाएगी। एआई इमेज

    130 मीटर रोड से क्राॅसिंग रिपब्लिक होते हुए एनएच-9 तक करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से करीब ढाई किलोमीटर की यह परियोजना तैयार की जाएगी। एआई इमेज

    HighLights

    1. यूपी की पहली डबल डेकर रोड ग्रेटर नोएडा में बनेगी।

    2. 130 मीटर रोड से NH-9 तक 2.5 किमी लंबी।

    3. क्रॉसिंग रिपब्लिक का जाम खत्म, लॉजिस्टिक्स को मजबूती।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यूपी की पहली डबल डेकर रोड बनाई जाएगी। इसका प्रस्ताव ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आगामी बोर्ड बैठक में रखने जा रहा है। बोर्ड प्रस्ताव पास होते ही इस पर आगे का काम शुरू करा दिया जाएगा।

    हर सड़क 9 से 10 मीटर चौड़ी होगी

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, नोएडा प्राधिकरण, जीडीए और एनएचएआई के संयुक्त प्रयास से 130 मीटर रोड से क्राॅसिंग रिपब्लिक होते हुए एनएच-9 तक करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से करीब ढाई किलोमीटर की यह परियोजना तैयार की जाएगी। जमीन पर मौजूदा सड़क पहले की तरह स्थानीय लोगों के लिए खुली रहेगी। उसके ठीक ऊपर दो नई एलिवेटेड सड़क बनाई जाएंगी। हर सड़क 9 से 10 मीटर चौड़ी होगी और उसमें 3-3 लेन होंगी जो वन वे होगी।

    एलिवेटेड रोड बनाएगा एनएचएआई

    इससे इस पूरे कारिडोर पर जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी और यात्रा का समय भी घटेगा। प्राधिकरण व एनएचएआई के साथ पिछले दिनों जगह की अड़चन पर वार्ता हुई थी। इसके बाद कंसलटेंट की मदद से डबल डेकर एलिवेटेड रोड डिजाइन पर सहमति बनी। अब एनएचएआई ने डबल डेकर रोड के लिए लिए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। नेशनल हाइवे से जुड़ाव को देखते हुए पूर्व में ही एलिवेटेड रोड का निर्माण एनएचएआई से ही कराने पर सहमति बनी थी।

    noida-double-dacker

    रिपब्लिक मार्ग पर लगने वाला जाम होगा खत्म

    पहले इस पर 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि यह प्रदेश का पहला डबल डेकर एलिवेटेड रोड होगा। इसके बनने से करीब एक लाख से अधिक वाहन चालकों को सहूलियत होगी। 130 मीटर रोड, क्राॅसिंग रिपब्लिक मार्ग पर लगने वाले लंबे जाम दूर होगा। 

    खबरें और भी

    आईटी सेक्टर को मिलेगी मजबूती

    "यह परियोजना सिग्नल फ्री और जाम फ्री कारिडोर बनेंगा। यह सड़क सीधे एनएच-9 से जुड़ेगी, जिससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टेकजोन और क्रासिंग रिपब्लिक की कनेक्टिविटी दिल्ली, मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल से बेहतर हो जाएगी। इससे लाजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और आईटी सेक्टर को मजबूती मिलेगी।"

    -एनजी रवि कुमार, सीईओ, प्राधिकरण।

    यह भी पढ़ें- 530 मीटर लंबा, 2 लिफ्ट और एस्केलेटर वाला स्काईवाक बनना शुरू, दिल्ली-मेरठ से नोएडा आने वालों को राहत

    यह भी पढ़ें- नोएडा के 6 बड़े बिल्डरों ने नहीं दिए 1589 करोड़, EOW ने कसा शिकंजा; हवाला कनेक्शन जांच हुई तेज