नोएडा में डीलर ने दुकानों पर दिया कुट्टू का आटा, खाने से 150 से अधिक लोग बीमार; कार्रवाई के लिए रिपोर्ट का इंतजार
महाशिवरात्रि व्रत के दौरान ग्रेटर नोएडा की सोसायटियों में कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाने से 150 से अधिक लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शि ...और पढ़ें
-1771262294023_m.webp)
ग्रेटर नोएडा में कट्टू का आटा खाने से 150 से अधिक लोग बीमार।
HighLights
150 से अधिक लोग कुट्टू का आटा खाकर बीमार पड़े।
ग्रेटर नोएडा की सोसायटियों में हुई यह दुखद घटना।
खाद्य विभाग ने आटे के सैंपल लिए, जांच जारी है।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। महाशिवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ियां और पूड़ियां खाने से सुपरटेक ईकोविलेज-3, हिमालय प्राइड और रायल कोर्ट सोसायटियों में 150 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग से बीमार हो गए। उल्टी, दस्त, तेज पेट दर्द और कमजोरी होने पर लोग ग्रेटर नोएडा वेस्ट के यथार्थ, न्यूमेड अस्पताल और सेक्टर-71 के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों अस्पतालों में 40 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इनमें करीब 10 मरीज बच्चे और बुजुर्ग हैं।
खराब कुट्टू के आटे की आपूर्ति एक खाद्य विभाग की नाकामी से एक बार फिर उजागर हुई। यह आटा ईकोविलेज-3 के विकास जिंदल स्टोर, रायल कोर्ट के प्रशांत स्टोर और हिमालय प्राइड के अपना स्टोर से सोसायटियों में पहुंचा। तीनों स्टोर पर आटे की आपूर्ति गाजियाबाद की एच-प्योर ब्रांड नाम से एचडी एचडी स्पाइसेस कंपनी ने की। पैकिंग 30 जनवरी को हुई।
महाशिवरात्रि से पहले ही स्टाक बिक चुका था, डीलर ने आपूर्ति कबूल की लेकिन उसके पास आटा नहीं मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्टोर्स से सैंपल लिए, रिपोर्ट 15 दिनों में आने में आने का दावा किया है। इसी आटे से बनी पकौडी और पूडी खाकर लोग बीमार हुए। कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग को रिपोर्ट का इंतजार है।
दादरी में खसरा, गाजियाबाद में कंपनी का लाइसेंस
चिपियाना में संचालित एच-प्योर ब्रांड कंपनी के भूखंड का खसरा दादरी में हैं। इस कंपनी को खाद्य सामग्री की विक्री का लाइसेंस गाजियाबाद से मिला है। दो जिलों के खाद्य विभाग इस मिलावटी और खराब आपूर्ति को पकड़ने में नाकाम साबित हुए।
खबरें और भी
परिवार से दो गर्भवती बहनों समेत 10 लोग भर्ती
हिमालय प्राइड निवासी आकाश के घर पर बहनें आईं हुईं हैं। पत्नी बच्चे और माता पिता सब साथ में रहते हैं। देर रात 10 बजे कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और पूडी खाए तो तबियत बिगडने लगी। उल्टी दस्त के साथ पसीना निकलने लगा। देर रात साढे 11 बजे सभी न्यूमेड अस्पताल पहुंचे। दो बहनों समेत परिवार के 10 लोग भर्ती हैं। दोनों बहनें गर्भवती हैं। सभी की हालत स्थिर है।
खाने के एक घंटे बाद बिगडने लगी तबियत
हिमालय प्राइड निवासी पंकज की पत्नी और 11 वर्ष की बेटी भर्ती है। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे कुट्टू के आटे से बना पकवान पत्नी ने खाया। बेटी ने जिद की तो उसको भी दे दिया। एक घंटे में दोनों की तबियत बिगड़ने लगी। दोनों भर्ती हैं। चिकित्सकों ने हालत में सुधार बताया है।
बच्चों ने मांगी थी पकौड़ी
ईकोविलेज-3 निवासी प्रिया ने बताया कि कुट्टू के आटे से बनी पकौडी बच्चों ने मांग ली थीं। बच्चों को खिलाईं। दोनों की तबियत बिगड़ गई। अस्पताल में एक बच्चे को भर्ती किया गया है। हालत में सुधार है।
पूर्व में हुए मामले
- मार्च 2024 (महाशिवरात्रि): नोएडा के बारोला गांव में 17 लोग बीमार। ग्रेटर नोएडा में एक हास्टल के 76 और दूसरे में 17 छात्र बीमार हुए थेे। -
- अक्टूबर 2024 (नवरात्र): ग्रेटर नोएडा के गांव में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से 120 से अधिक लोग हुए थे बीमार।
- फरवरी 2025 (महाशिवरात्रि): नोएडा में करीब 20 लोग पकौड़ी और पूड़ी खाने से बीमार।
| साल | टेस्ट हुए | फेल सैंपल (%) | लंबित रिपोर्ट्स | औसत देरी | कारण |
|---|---|---|---|---|---|
| 2022 | 600 से 700 | 30-35% | 500 | 4 से 6 महीने | लैब की कमी और देरी से भेजना |
| 2023 | 700 | 36% | 800 | 3 से पांच महीने | त्योहार सीजन ओवरलोड |
| 2024 | 800 से 1000 | 40% | 1200 | 3-6 महीने | लैब में ओवरलोड सैंपल |
| 2025 | 1000 | 50% | 1500 | 4 से 6 महीने | लैब में क्षमता से अधिक सैंपल |
डीलर के यहां कुट्टू का आटा नहीं मिला। मसाले भी उसके यहां से आपूर्ति होते हैं। मसालों के सैंपल लिए गए हैं। कुट्टृ के आटे के सैंपल दुकानों से ले लिए गए हैं। विशेष माध्यम से सैंपल भेजे गए हैं। 15 दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे कमी कार्रवाई होगी। - सर्वेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौतमबुद्ध नगर
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में लाइट जाते ही 13 से 7वीं मंजिल पर गिरी लिफ्ट, बुजुर्ग महिला का पैर चार जगह से टूटा