Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनियों में मकान खरीदने वाले हो जाएं सावधान, नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 09:04 PM (IST)

    एनपीसीएल ने ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन को लेकर नागरिकों को जागरूक किया है। कंपनी ने बताया कि केवल प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित कॉल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. एनपीसीएल ने अवैध कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन पर चेताया।

    2. केवल प्राधिकरण अनुमोदित कॉलोनियों को ही कनेक्शन मिलेगा।

    3. अवैध संपत्ति खरीदने से बचें, सुविधाओं से वंचित रहेंगे।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। एनपीसीएल ने अवैध कॉलोनी में बिजली कनेक्शन को लेकर नागरिकों को जागरूक किया। कंपनी ने कहा कि जरूरी दस्तावेजों के बाद ही कनेक्शन देने का प्रविधान है। ग्रेटर नोएडा के कुछ गांवों में भूमाफिया अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर भूखंड बेच रहे हैं।

    लोगों को इन कॉलोनी में बिजली समेत सभी सुविधाओं का प्रलोभन दिया जा रहा है। इसके लिए बिजली के खंभे आदि भी उनकी ओर से लगाए जा रहे हैं, जबकि कंपनी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अनुमोदित कॉलोनी में ही कनेक्शन जारी कर सकती है।

    डूब क्षेत्र और अवैध कॉलोनी में कनेक्शन जारी हो सकता है। कंपनी के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अवैध कॉलोनी में संपत्ति खरीदने से बचें, ताकि बिजली समेत अन्य सुविधाओं से वंचित न होना पड़े।

    यह भी पढ़ें- अप्रैल से सोनीपत के ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर में नहीं आएगी बिजली, तैयार गेहूं की फसल के लिए बनाया नया शेड्यूल

    खबरें और भी