सुकन्या योजना की किस्त जमा नहीं करने वाले पोस्टमास्टर ने मानी गलती, ग्रेटर नोएडा पहुंचे मुख्य डाकघर के अधिकारी
ग्रेटर नोएडा के रौनीजा गांव के पोस्टमास्टर दीपांशु डागर पर सुकन्या योजना के पैसे गबन करने का आरोप लगा था। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पोस्टमास्टर ने ...और पढ़ें

ब्रांच पोस्टमास्टर ने मामले में अपनी गलती स्वीकार करते ग्रामीणों से माफी मांगी और उनके बच्चों की किस्त के रुपये और पासबुक वापस कर दिए हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
पोस्टमास्टर पर सुकन्या योजना के पैसे गबन का आरोप।
जांच में आरोप सही पाए गए, पोस्टमास्टर ने गलती मानी।
पैसे और पासबुक लौटाए, ग्रामीण संतुष्ट हुए।
जागरण संवाददाता, रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)। रौनीजा गांव के ब्रांच पोस्टमास्टर पर सुकन्या योजना के रुपयों के गबन के आरोपों की जांच शनिवार को की गई। ग्रामीणों के आरोपों पर मुख्य डाकघर से अधिकारी गांव पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में ग्रामीणों की शिकायत को सही पाया। इसके बाद अधिकारियों ने आरोपित पोस्टमास्टर को मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ब्रांच पोस्टमास्टर ने मामले में अपनी गलती स्वीकार करते ग्रामीणों से माफी मांगी और उनके बच्चों की किस्त के रुपये और पासबुक वापस कर दिए हैं। इसके बाद सभी ग्रामीण संतुष्ट हो गए और मामले में आगे कोई कार्यवाही से इंकार कर दिया।
ग्रामीण बलबीर आजाद व अन्य ने रबूपुरा स्थित मुख्य डाकघर में शिकायत करते हुए कहा था कि उन्होंने भारत सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना और आरडी योजना के तहत रौनीजा गांव स्थित डाकघर शाखा में अपनी बच्चियों के खाते खुलवा रखे हैं।
पिछले कुछ समय से हर महीने की किस्त की रकम वे लोग गांव के ब्रांच पोस्टमास्टर दीपांशु डागर को दे देते थे। पोस्ट मास्टर किस्त जमा कर उनकी पासबुक वापस कर देता था। इसी तरह गत जून माह की किस्त के पैसे भी उन्होंने पोस्ट मास्टर को दिए थे। लेकिन पोस्टमास्टर ने न तो उनकी किस्त जमा नहीं की है और न ही बच्चियों की पासबुक लौटाई हैं।
दो माह तक कोई संपर्क न होने पर ग्रामीणों ने पोस्टमास्टर पर बच्चों की किस्त के हजारों रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। दैनिक जागरण ने ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए ब्रांच पोस्टमास्टर पर सुकन्या योजना के पैसे लेकर फरार होने का आरोप, दी शिकायत शीर्षक से प्रकाशित की थी।
खबरें और भी
इसके बाद खबर का असर देखने को मिला और नोएडा स्थित मुख्य डाकघर से मेल ओवरसियर ऋषि भाटी और त्रिलोकचंद ग्राम रौनीजा पहुंचे ग्रामीणों और ब्रांच पोस्टमास्टर से वार्ता कर मामले का सुलझाया जिसके बाद ग्रामीणों को दैनिक जागरण का धन्यवाद ज्ञापित किया।