Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाली, बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश; जल्द होगा नोएडा लूट कांड का खुलासा

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 10:29 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में जनसेवा केंद्र संचालक से हुई 3.50 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले है ...और पढ़ें

    पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जागरण

    पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में जनसेवा केंद्र के संचालक से लूट करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गली-मोहल्लों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी के फुटेज खंगाले हैं। कुछ फुटेज में लूट करने वाले संदिग्ध बदमाश बाइक समेत कैद मिले हैं।

    बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। फिलहाल लूट की घटना को 72 घंटे से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है।

    सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश

    वारदात बुधवार देर शाम क्षेत्र के चक शाहबेरी गांव की है। गांव निवासी हरेंद्र सिंह अपने मकान से कुछ दूरी पर जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। केंद्र से पैदल घर जाते समय रास्ते में पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाश गोली मारने की धमकी देकर करीब 3.50 लाख रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए थे। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई थी।

    पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बृहस्पतिवार को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हैं।

    बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश

    पुलिस सूत्रों का कहना है कि टीमों ने बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए घटना स्थल के आसपास की गलियों व रास्तों के आसपास दुकानों व मकानों में लगे 100 अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इनमें से कुछ फुटेज घटना स्थल के पास के सीसीटीवी में कैद बदमाशों से मिल रहे हैं।

    वहीं, घटना के समय एक बदमाश हेलमेट और दूसरा कपड़े से मुंह ढके था। इसलिए बदमाशों की सटीक पहचान की जा रही है। कुछ टीमों ने बदमाशों की तलाश में आसपास के जिलों के संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नोएडा में इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना सहित तीन गिरफ्तार

    प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया बदमाशों की सटीक पहचान करने के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।