नोएडा में इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना सहित तीन गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने इंस्टाग्राम पर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। फेज वन थाना पुलिस ने सरगना सहित तीन सदस्यों को सेक्टर ...और पढ़ें

नोएडा फेज 1 थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।
HighLights
नोएडा पुलिस ने इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार बेचने वाला गिरोह पकड़ा।
सरगना सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल है।
पांच पिस्टल, छह तमंचे बरामद; डेढ़ साल में 50 हथियार बेचे।
जागरण संवाददाता, नोएडा। अवैध पिस्टल-तमंचे की खरीद-फरोख्त करने गिरोह का फेज वन थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया। सरगना समेत तीन सदस्यों को बुधवार को सेक्टर 14 से दबोचे। इनमे एक नाबालिग है।
आरोपितों की पहचान सोरखा गांव के अभिषेक और सेक्टर 125 के समीर के रुप मे हुई है। दोनों दसवीं पास हैं। इनसे पांच पिस्टल, छह तमंचे बरामद हुए।
पूछताछ में पता चला है कि आरोपित इंस्टाग्राम पर डील करते थे। पिस्टल 45 हजार रुपये और 10 हजार रुपये का बेचते। डेढ़ साल से काम कर रहे। अब तक 50 अवैध शस्त्र बेच चुके हैं।
यह भी पढ़ें- नोएडा में एटीएम में फंसे 1.84 लाख रुपये लेकर दो कस्टोडियन भागे, सीसीटीवी फुटेज देख लीगल मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत
यह भी पढ़ें- नोएडा में गोली मारकर लिया ईद पर हुए झगड़े का बदला, युवक की हालत नाजुक