Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में गोली मारकर लिया ईद पर हुए झगड़े का बदला, युवक की हालत नाजुक

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 11:28 PM (IST)

    दनकौर के अट्टा फतेहपुर गांव में ईद के पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। 60 वर्षीय कासिम के मुंह में गोली लगी, जो गर्दन मे ...और पढ़ें

    नोएडा में झगड़े का बदला लेने के लिए युवक पर चलाई गोली।

    नोएडा में झगड़े का बदला लेने के लिए युवक पर चलाई गोली।

    HighLights

    1. दनकौर में ईद के पुराने झगड़े में व्यक्ति को गोली मारी।

    2. 60 वर्षीय कासिम की हालत नाजुक, गोली मुंह में लगी।

    3. गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात, चार आरोपी नामजद।

    संवाद सहयोगी, दनकौर। दनकौर क्षेत्र के अट्टा फतेहपुर गांव में सोमवार एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करते हुए गोली मार दी। गोली मुंह पर लगी है और गर्दन के ऊपरी हिस्से में जा फंसी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ईद पर हुए झगड़े का बदला लेने के लिए हमला किया गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    घटना के बाद गांव में काफी तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते पुलिस बल तैनात किया गया है। पीड़ित स्वजन द्वारा गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    बच्चों के बीच विवाद आगे भी बढ़ गया

    गांव के रहने वाले हासिम ने बताया कि पिछले वर्ष ईद के त्योहार पर गांव के ही रहने वाले शमशेर पक्ष से बच्चों का विवाद हो गया था। मामला बढ़ने के बाद गांव के ही मौजूदा लोगों द्वारा दोनों पक्षों का विवाद खत्म करा दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद भी शमशेर पक्ष उनके परिवार से रंजिश मान रहा था।

    उनका कहना है कि गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है, जिसके चलते सोमवार को उनके 60 वर्षीय पिता कासिम, चाचा अफसर, भाई साकिब और चचेरा भाई आमिर खेत पर काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रहने वाले शमशेर अपने दो बेटों सलमान और कायदे आजम व अन्य पारिवारिक युवक जैद अपने हाथों में देसी तमंचा लेकर खेत पर पहुंचे और सभी को जान से मारने की धमकी दी गई।

    खबरें और भी

    तीखी नोकझोंक के बाद आरोपितों ने गोलियां चला दीं

    कुछ देर हुई तीखी नोकझोंक के बाद आरोपितों ने गोलियां चला दीं। एक गोली कासिम के मुंह में लगी जो गर्दन के ऊपरी हिस्से में फंस गई, जबकि अन्य लोग बाल बाल बच गए। घटना के दौरान अफरातफरी मच गई। खेतों पर काम करने वाले अन्य लोग भी घटना स्थल की तरफ दौड़े, जिन्हें देखकर आरोपित फरार हो गए।

    गोली लगने से घायल कासिम अचेत अवस्था में वहीं गिर गए। पीड़ित स्वजन द्वारा घायल को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गांव में पुलिस बल तैनात है।

    पीड़ित स्वजन और अन्य ग्रामीण दनकौर कोतवाली पहुंचे और चारों लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं।

    यह भी पढ़ें- नया नोएडा में जमीन अधिग्रहण की बाधा दूर, किसानों को मिलेगा यमुना प्राधिकरण के बराबर मुआवजा