नया नोएडा में जमीन अधिग्रहण की बाधा दूर, किसानों को मिलेगा यमुना प्राधिकरण के बराबर मुआवजा
नया नोएडा के लिए जमीन अधिग्रहण की बाधा दूर हो गई है। प्राधिकरण ने बुलंदशहर और ग्रेटर नोएडा के 80 गांवों की जमीन के लिए यमुना प्राधिकरण के समकक्ष 4300 ...और पढ़ें

नया नोएडा के लिए जमीन अधिग्रहण की बाधा दूर हो गई है। इमेज एआई
जागरण संवाददाता, नोएडा। बुलंदशहर व ग्रेटर नोएडा के 80 गांव की जमीन पर दादरी नोएडा गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (डीएनजीआइआर) के रूप में विकसित होने वाले नया नोएडा के लिए जमीन अधिग्रहण की बाधा दूर हो गई है, क्योंकि प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण के एवज में किसानों को दिया जाने वाले मुआवजा दर यमुना प्राधिकरण के समक्ष (4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर) घोषित कर दी है।
इस प्रस्ताव को बोर्ड में प्रस्तुत कर दिया गया है। साथ ही प्रथम चरण में जमीन अधिग्रहण के लिए 800 करोड़ रुपये आरक्षित किए गए है। बोर्ड बैठक में निर्णय होने के बाद अब नया नोएडा विकसित करने की रफ्तार में तेजी आएंगी। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि स्टाफ की नियुक्ति के साथ यहां गांव वार जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अब शुरू होगी। जल्द ही नया कार्यालय खोला जाएगा।
बता दें कि नया नोएडा 209.11 वर्ग किमी में बसाया जाएगा। इसके लिए 18 अक्टूबर 2024 में अधिसूचना जारी की गई थी। जमीन अधिग्रहण कैसे किया जाएगा इसका एक प्रजेंटेशन लखनऊ में किया गया था। जिसमें हाइब्रिड मॉडल के बारे में जानकारी दी गई थी। इन दोनों के जरिए ही अधिग्रहण किया सकता है।
नोएडा 209.11 वर्गकिमी में यानी 20 हजार 911.29 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। इस मास्टर प्लान को चार फेज में पूरा किया जाएगा। 2023-27 तक इसके 3165 हेक्टेयर को विकसित किया जाएगा। इसी तरह 2027 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर एरिया को विकसित किया जाएगा। इसके बाद 2032-37 तक 5908 हेक्टेयर और अंत में 2037-41 तक 8230 हेक्टेयर जमीन को विकसित करने का प्लान है।
खबरें और भी
80 गांवों को किया जाएगा शामिल
नया नोएडा के लिए 80 गांवों को जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें बुलंदशहर के 60 व ग्रेटर नोएडा के 20 गांव शामिल है, यहां की जमीन लेकर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। नया नोएडा के किसानों के साथ एक एग्रीमेंट टू सेल किया जा सकता है। गांवों में जमीन का अधिग्रहण के लिए कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें किसानों से बातचीत की जाएगी। उनको अधिग्रहण और उसके बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही यहां आने वाली इंडस्ट्री से क्या ला लाभ होगा इसके बारे में बताएंगे।