Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, प्राधिकरण को दी चेतावनी

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 01:55 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ...और पढ़ें

    प्राधिकरण कार्यालय के बाहर सफाई कर्मियों का धरना शुरू।

    प्राधिकरण कार्यालय के बाहर सफाई कर्मियों का धरना शुरू।

    HighLights

    1. सफाई कर्मचारियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।

    2. नियमितीकरण, वेतन विसंगति और ठेका प्रथा खत्म करने की प्रमुख मांगें।

    3. धरने से ग्रेटर नोएडा की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने बुधवार से ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गेट नंबर 02 पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

    यह धरना कई कर्मचारी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर किया जा रहा है। इसमें अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ, सीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन, सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन और भारतीय मजदूर परिषद शामिल हैं।

    Greater Noida Sanitation Workers protest

    मोर्चा ने दी क्या चेतावनी?

    कर्मचारी नेताओं का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर प्राधिकरण गंभीर नहीं है। नियमितीकरण, वेतन विसंगति, सुरक्षा उपकरण और ठेका प्रथा खत्म करने जैसी मांगें मुख्य हैं। मोर्चा ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना जारी रहेगा।

    धरने के कारण ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बातचीत से समाधान का भरोसा दिया है। फिलहाल गेट नंबर 2 पर भारी संख्या में कर्मचारी जुटे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं और पुलिस सुरक्षा के लिहाज से मुस्तैद है।

    यह भी पढ़ें- ईओ के खिलाफ धरने पर बैठे नगर पार्षद देवेंद्र कुमार, बोले- एक महीने से मांग रहा हूं सफाई कर्मचारी, नहीं हुई सुनवाई