Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा: नौकरी का झांसा देकर बुलाया, स्पा सेंटर्स में युवतियों से जबरन कराने लगे देह व्यापार

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 08:11 AM (GMT+05:30)

    ग्रेटर नोएडा के बीटा दो क्षेत्र में स्पा सेंटरों में देह व्यापार का रैकेट पकड़ा गया, जिसमें 47 लोग गिरफ्तार हुए। युवतियों ने खुलासा किया कि उन्हें नौक ...और पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा के पॉश इलाके में गंदा काम हो रहा था।

    ग्रेटर नोएडा के पॉश इलाके में गंदा काम हो रहा था।

    HighLights

    1. बीटा दो में चार स्पा सेंटरों पर देह व्यापार का खुलासा।

    2. नौकरी का झांसा देकर युवतियों को देह व्यापार में फंसाया गया।

    3. कुल 47 लोग गिरफ्तार, जिनमें संचालक और युवतियां शामिल।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया गया था। स्पा सेंटरों से गिरफ्तार की गईं युवतियों ने पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी दी है।

    उनका कहना है कि संचालकों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया और जबरन देह व्यापार कराने लगे। पुलिस से शिकायत करने पर खामियाजा भुगतने की धमकी देते थे।

    28 युवतियां और 15 युवक गिरफ्तार

    बता दें मिशन मुक्त फाउंडेशन ने एएचटी थाने में स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक कार्य कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शनिवार शाम एसीपी प्रशाली गंगवार के नेतृत्व में बीटा दो क्षेत्र के जीएनएस प्लाजा में संचालित चार स्पा सेंटर रोज, रिलेक्सर स्पा, नाटी हैवन स्पा एक अन्य पर छापामार कर 28 युवतियों, 15 युवकों और चार संचालकों समेत 47 लोगों को गिरफ्तार किया था।

    टीम ने मौके से 62 हजार रुपये नगद, कई रजिस्टर समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी। पूछताछ में कुछ युवतियों ने बताया कि स्पा सेंटर के संचालक सिर्फ मसाज करने की बात बोलकर नौकरी पर लगाए थे। बाद में जबरन देह व्यापार कराने लगे।

    कुछ युवतियों ने बताया कि उन्हें भी रुपयों का लालच देकर फंसा कर जबरन अनैतिक कार्य के लिए मजबूर किया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया सभी आरोपितों ने अनैतिक व्यापार समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। विवेचना में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Deh Vyapar: ग्रेटर नोएडा में चार स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 28 युवतियां और 15 युवक गिरफ्तार