दुकानें आवंटित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जारी की सूचना, कौन कर सकता है आवेदन? तारीख भी कर लें नोट
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आवासीय सेक्टरों में वेंडिंग जोन की दुकानों के आवंटन के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की है। पात्र व्यक्ति 20 अप्रैल से 4 मई तक आव ...और पढ़ें
-1776567536067_m.webp)
ग्रेटर नौएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टरों में बने वेंडिंग जोन में दुकानें आवंटित करने को प्राधिकरण ने सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। पात्र लोग 20 अप्रैल से चार मई तक आवेदन कर सकते हैं।
सत्यापन के बाद ड्रा के माध्यम से जगह दी जाएगी। पिछले महीने अल्फा-दो, बीटा-दो और सेक्टर-36 में 20 पथ विक्रेताओं को जगह दी गई थी। नई व्यवस्था के तहत प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के गांवों के भूमिहीन-मजदूर, दिव्यांग, महिलाएं, अनुसूचित जाति के पात्र लोगों को आरक्षण के आधार पर वेंडिंग जोन में जगह दी जाएगी।
वेंडिंग जोन की योजना बनाई
दरअसल, आवासीय सेक्टरों में रेहड़ी, पटरी का अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे निजात पाने के लिए प्राधिकरण ने पथ विक्रेताओं के लिए सभी सेक्टरों में वेंडिंग जोन की योजना बनाई है। सेक्टर अल्फा-दो, बीटा-एक व दो, सेक्टर-36, ओमीक्रोन-एक-ए, तीन, ज्यू-दो व तीन, गामा-दो, डेल्टा-एक से तीन, पाई-एक व दो 2 कुल 769 प्लेटफार्म यानी दुकानें बनाई गई हैं।
आवंटित की जाएगी डेढ़ से दो मीटर जगह
प्राधिकरण ने अब इनका आवंटन शुरू कर दिया है। जगह का आवंटन तीन साल के लिए किया जाएगा। फल, सब्जी व फास्ट फूड के अलावा स्टेशनरी के लिए भी जगह आवंटित की जाएगी। स्टेशनरी के लिए क्योस्क बनाया गया है। रेहड़ी लगाने वालों को डेढ़ से दो मीटर जगह आवंटित की जाएगी।
यह भी पढ़ें- YEIDA के नोटिस से उड़ी आवंटियों की नींद, भूखंड बचाने के लिए काटने लगे दफ्तर के चक्कर
इसका मासिक किराया 1500 रुपये होगा, वहीं स्टेशनरी के लिए चार मीटर जगह आवंटित की जाएगा। इसका मासिक किराया 5000 रुपये होगा। वेंडिंग जोन के लिए जगह चिह्नित की जाएगी। इसके लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है।