Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग हुई तेज, 26 अप्रैल को जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 06:51 PM (GMT+05:30)

    ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग तेज हो गई है। नेफोवा के बैनर तले 50 से अधिक सोसायटियों के निवासियों ने बैठक की। 26 अप्रैल को जंतर-मंतर पर ...और पढ़ें

    ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन की दी चेतावनी।

    ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन की दी चेतावनी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले दो सप्ताह धरना-प्रदर्शन के बाद रविवार को नेफोवा बैनर तले ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने बैठक की। जिसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 50 से अधिक सोसायटी के निवासियों ने हिस्सा लिया। बैठक में 26 अप्रैल को जंतर-मंतर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।

    बैठक की अध्यक्षता नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने की। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को मेट्रो के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। जमीनी स्तर पर कोई ठोस प्रगति नहीं की गई। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में आबादी लगातार बढ़ती जा रही है।

    अभी कई बिल्डर परियोजना निर्माणाधीन

    सड़कों पर लोगों को अभी से जाम की समस्या का सामना करना पड़ने लगा है। सुबह-शाम को हालात और भी ज्यादा बदतर हो जाते हैं। अभी कई बिल्डर परियोजना निर्माणाधीन है। आने वाले समय में यह समस्या और विकराल होगी। इस समस्या का स्थायी समाधान केवल और केवल मेट्रो कनेक्टिविटी है।

    26 अप्रैल को जंतर-मंतर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन 

    उन्होंने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो की मांग को लेकर 26 अप्रैल को जंतर-मंतर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार और संबंधित प्राधिकरणों का समस्या के प्रति ध्यान आकर्षित करना है।

    खबरें और भी

    वक्ताओं ने कहा कि मेट्रो की सुविधा न होने के कारण उन्हें रोजाना भारी ट्रैफिक, समय की बर्बादी और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब वे किसी भी प्रकार के आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे, बल्कि ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे।

    यह भी पढ़ें- नोएडा की सोसायटी में पालतू कुत्ते को डंडे से पीटने का वीडियो वायरल, नॉलेज पार्क थाने में शिकायत दर्ज