Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सर्विस सेक्टर में आएगा बूम, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार 

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 09:11 AM (IST)

    जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नोएडा के सर्विस सेक्टर को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इससे रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, ग्राउंड हैंडलिंग और सिक्योरिटी में 100,00 ...और पढ़ें

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण के बाद यात्री टर्मिनल बिल्ड़िंग के पास से बना टैक्सी स्टैंड। फोटो- अनिल बराल

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण के बाद यात्री टर्मिनल बिल्ड़िंग के पास से बना टैक्सी स्टैंड। फोटो- अनिल बराल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    कुंदन तिवारी, नोएडा। जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होने से बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार के नए अवसर और रिटेल सेक्टर में बढ़ोतरी के जरिए नोएडा के सर्विस सेक्टर को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। आने वाले सालों में एयरपोर्ट से जुड़ी सेवाओं जैसे रिटेल, हॉस्पिटेलिटी, ग्राउंड हैंडलिंग और सिक्योरिटी में 100,000 से ज्यादा सीधे रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

    लॉजिस्टिक्स व कार्गो सेक्टर में 50,000 और रोजगार मिलेंगे। अप्रत्यक्ष अवसर भी मिलेंगे। यह एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे के पास ट्रांजिट-ओरिएंटेड मॉल, शॉपिंग प्लाजा और एक्सपेरिमेंटल रिटेल क्लस्टर बनाकर रिटेल सेक्टर का विस्तार करेगा। इससे ग्लोबल ब्रांड और घूमने-फिरने वाले यात्री आकर्षित होंगे।

    यमुना और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे मौजूद कामर्शियल प्रॉपर्टीज से मिलने वाला किराया 15 प्रतिशत क पहुंच सकता है, जो पारंपरिक निवेशों से बेहतर प्रदर्शन करेगा।

    ग्लोबल पर्यटन सर्किट से जोड़ेगा एयरपोर्ट

    सुशील कुमार जैन ने कहा यह एयरपोर्ट नोएडा एनसीआर समेत आगरा, मथुरा, वृंदावन और वाराणसी को एक ग्लोबल पर्यटन सर्किट से जोड़ेगा, जिससे धार्मिक, मेडिकल और बिज़नेस से जुड़े पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बेहतर मेट्रो, एक्सप्रेसवे लिंक और डिजिटल कनेक्टिविटी (फोर जी / फाइव जी) ज्यादा धूमने-फिरने वाले और मीटिंग, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़िबिशन ( एमआइसीई) से जुड़े पर्यटकों को आकर्षित करेगी, जिससे नोएडा एक अहम केंद्र बन जाएगा।

    Noida Airport News (1)

    सेक्टर-18 मार्केट और मौजूदा रिटेल सेक्टर के पास होने की वजह से एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों का फायदा इन जगहों को भी मिलेगा, जिससे शुरुआत में नोएडा के होटलों में कमरों के भरे रहने की दर और कमाई में 20-30 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। होटल प्रोजेक्ट्स के लिए रियल एस्टेट की मांग में जबरदस्त उछाल आएगा।

    खबरें और भी

    Noida Khabar - 2026-03-19T221055.320

    उन्होंने कहा कि जल्दी खराब होने वाले सामानों के लिए ग्लोबल बाजार तक बेहतर पहुंच, लाजिस्टिक्स की लागत में कमी, और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे के इलाकों में रियल एस्टेट की बढ़ती मांग सर्विस सेक्टर के विकास को तेज़ करेगी, जिससे उत्तर प्रदेश की जीडीपी में 2 प्रतिशत से ज्यादा का योगदान मिलेगा। हॉस्पिटैलिटी, वेयरहाउसिंग, डेटा सेंटर और पर्यटन जैसे सेक्टरों में निवेश बढ़ेगा और शहरी विस्तार होगा।

    हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में बढ़ेगा निवेश

    नोएडा प्राधिकरण ने एयरपोर्ट के पास नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे पांच सितारा और सात सितारा लक्जरी होटलों के लिए ज़मीन मंजूर कर दी है, ताकि बिज़नेस यात्रियों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों और ट्रांज़िट यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। यमुना एक्सप्रेसवे और ग्रेटर नोएडा के किनारे हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में निवेश बढ़ने की उम्मीद है, जिससे होटलों और उनसे जुड़ी सेवाओं में 500,000 से ज्यादा अप्रत्यक्ष रोजागर पैदा होंगे।

    यह भी पढ़ें- सुबह बाबा विश्वनाथ और शाम को रामलला के करेंगे दर्शन, Noida Airport से इन शहरों के लिए शुरू होगी सीधी फ्लाइट

    यह भी पढ़ें- Noida Airport पहुंचना होगा आसान, नमो भारत-बुलेट ट्रेन और 3 एक्सप्रेसवे से मिलेगी मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी