जेवर: इलेक्ट्रॉनिक चिप खरीद के नाम पर व्यापारी से 4 लाख रुपये की ठगी, पुलिस पर शिकायत न लेने का आरोप
जेवर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाने वाले व्यापारी विकास पाराशर से दो ठगों ने इलेक्ट्रॉनिक चिप खरीदने के बहाने चार लाख रुपये की ठगी की। एक माह बाद भी पुल ...और पढ़ें

जेवर के व्यापारी से चार लाख की ठगी हुई।
HighLights
जेवर के व्यापारी से चार लाख की ठगी हुई।
इलेक्ट्रॉनिक चिप खरीदने के बहाने ठगों ने फंसाया।
पुलिस ने एक माह बाद भी शिकायत दर्ज नहीं की।
जागरण संवाददाता, जेवर। कोतवाली क्षेत्र के खुर्जा रोड पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाने वाले व्यापारी के साथ दो ठगों ने ठगी का जाल बिछाकर चाल लाख रुपये की ठगी को अंजाम दे दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की एक माह तक पुलिस आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देती रही।
व्यापारी का आरोप है कि बुधवार को वह जेवर कस्बा चौकी इंचार्ज से जाकर मिला तो उन्होंने शिकायत दर्ज करने व उनकी शिकायत रिसीव करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आरोपितों के द्वारा एक अन्य व्यापारी के इसी तरीके से ठगी के लिए आए फोन के बाद दोनों ठगों की पूरी जानकारी पुलिस को उपलब्ध करा दी लेकिन कार्रवाई तो दूर शिकायत तक लेने को तैयार नहीं है।
जेवर के खुर्जा रोड पर बिजलीघर के सामने गंगा इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाने वाले व्यापारी विकास पाराशर ने बताया कि उनके साथ 26 जून को इलेक्ट्रानिक चिप खरीद के व्यापार के नाम पर दो ठगों ने चार लाख की ठगी को अंजाम दिया। विकास ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर ठगी का जाल बिछाकर पहले एक व्यक्ति अपने आप को गुड्डू कबाड़ी बताकर पहुंचा और एक विशेष प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक चिप दिखाते हुए बोला कि आपके पास ये चिप आए तो उसे सुरक्षित रख लेना में उचित रेट पर आपसे खरीद लूंगा।
कुछ दिन बाद दूसरा व्यक्ति, जिसने अपना नाम दीपक बताया और उसी विशेष प्रकार की चिप को बेचने की बात कहते हुए 400 रुपये में बेच दी। व्यापारी विकास पाराशर ने गुड्डू कबाड़ी को फोन कर बुलाया तो वह 500 रुपये में उस चिप को खरीद कर ले गया। एक दो दिन इसी तरीके से खरीद फरोख्त का काम चलता रहा।
खबरें और भी
बाद में दीपक ने बताया कि उसके पास 1000 चिप आई है और वह नगद पैसे दे तो सुबह को पहुंचा देगा। पीड़ित ने 26 जून को एक हजार चिप दीपक से खरीद ली लेकिन ग़ड्डू कबाड़ी न तो उन चिप को खरीदने आया और न ही फिर फोन उठाया। बाद में चिप बेचने वाले दीपक का भी फोन बंद हो गया।
व्यापारी ने अन्य कबाड़ी से चिप के रेट पता किए तो कोई कबाड़ी उन्हें खरीदने को तैयार नहीं हुआ जिसके बाद व्यापारी को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। व्यापारी ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत जेवर कोतवाली पहुंचकर कस्बा चौकी इंचार्ज को दी लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी शिकायत दर्ज नहीं होने से व्यापारी परेशान है।
व्यापारी से ठगी का मामला संज्ञान में नहीं है अगर उनके साथ किसी तरह की आपराधिक घटना हुई है तो कोतवाली आकर शिकायत दे कार्रवाई होगी। -अजय कुमार सिंह कोतवाली निरीक्षक जेवर