नोएडा के मुरसदपुर गांव में शादी में म्यूजिक सिस्टम पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर सामाजिक बहिष्कार का फैसला
दनकौर के मुरसदपुर गांव में एक सामूहिक पंचायत ने शादी और अन्य समारोहों में म्यूजिक सिस्टम पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। नियम तोड़ने वालों का सामाजिक ब ...और पढ़ें

मुरसदपुर गांव के ग्रामीणों ने भी सामूहिक पंचायत आयोजित कर महत्वपूर्ण फैसले लिए।
HighLights
शादी-समारोहों में म्यूजिक सिस्टम पर पूर्ण प्रतिबंध।
नियम तोड़ने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार।
भात में बाहरी व्यक्तियों के शामिल होने पर रोक।
संवाद सहयोगी, दनकौर। दनकौर क्षेत्र के नवादा गांव की तर्ज पर मुरसदपुर गांव के ग्रामीणों ने भी सामूहिक पंचायत आयोजित कर महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। पंचायत में सर्वसम्मति से तय किया गया कि गांव में किसी भी शादी अथवा अन्य किसी भी समारोह में म्यूजिक सिस्टम बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
म्यूजिक सिस्टम से होने वाले नुकसानों पर पंचायत में विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि तेज संगीत से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है। इसके अलावा रात में शोर से नींद खराब होने, पढ़ाई प्रभावित होने और पशु-पक्षियों को भी नुकसान पहुंचने की शिकायतें सामने आईं हैं।
म्यूजिक सिस्टम की परंपरा ने सामाजिक माहौल को बिगाड़ दिया
ग्रामीणों का कहना है कि म्यूजिक सिस्टम की परंपरा ने सामाजिक माहौल को बिगाड़ दिया है, इसलिए इसे पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया गया। पंचायत में एक और अहम फैसला लिया गया कि भात देने के दौरान केवल परिवार के सदस्य और गांव के अन्य ग्रामीण ही जाएंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति को साथ ले जाने अथवा अन्य गांवों से लोगों को बुलाने की अनुमति नहीं होगी।
उल्लंघन करने वाले व्यक्ति का गांव में सामाजिक बहिष्कार
पंचायत ने साफ चेतावनी दी कि इन नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति का गांव में सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। कोई भी शादी अथवा कार्यक्रम में ऐसे व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया जाएगा और न ही कोई सहयोग दिया जाएगा। ग्रामीणों का मानना है कि ये फैसले गांव की परंपराओं को सरल और शांतिपूर्ण बनाने के साथ ही अनावश्यक खर्च और सामाजिक तनाव को कम करेंगे।
खबरें और भी
इस दौरान भगीरथ भाटी, मनोज भाटी, सतीश प्रधान, यशराज शास्त्री, प्रकाश सिंह, सुखबीर भाटी, सुभाष भाटी, दुर्गपाल दारोगा, जयराज भाटी, रिंकू, बीरेन्द्र प्रधान, महेंद्र नागर, रामकिशन शर्मा, रामसरूप, रामू, सेमर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 15वीं मंजिल से गिरकर मासूम की मौत, बालकनी में सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल