Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नोएडा के युवक से करीब 1 करोड़ की ठगी, निवेश कर कमाई का लालच देकर जालसाजों ने हड़पी रकम

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 04:21 PM (IST)

    एक व्यक्ति ने उन्हें घर बैठे स्टाक मार्केट में निवेश कर कमाई का लालच देकर वाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा था। आरोपितों ने पीड़ित को कई कंपनियों में पैसा निवेश ...और पढ़ें

    नोएडा के युवक से करीब 1 करोड़ की ठगी
    नोएडा के युवक से करीब 1 करोड़ की ठगी

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-36 स्थित साइबर थाने को शिकायत में अनुपम अग्रवाल ने बताया कि वह सेक्टर-75 स्थित सोसायटी में रहते हैं। एक व्यक्ति ने उन्हें घर बैठे स्टाक मार्केट में निवेश कर कमाई का लालच देकर वाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा था।

    आरोपितों ने पीड़ित को कई कंपनियों में पैसा निवेश करने का लालच दिया। राजीव मित्तल नाम के व्यक्ति ने खुद को दक्षिण पूर्व एशिया के फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स का प्रमुख बताकर निवेश के जरिये कमाई का लालच दिया। इसके बाद आरोपितों ने कमाई का लालच देकर कई बार में 97 लाख 40 हजार रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराए हैं।

    पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी अंजान व्यक्ति के कहने पर बहकावे में नहीं आए। बिना तहकीकात के कमाई के लालच में नहीं फंसे। अगर कोई कमाई के नाम पर निवेश के नाम पर कहता तो सतर्कता बरते।

    यह भी पढ़ें-

    पत्नी गई थी मायके, कमरे में महिला के साथ आपत्तिजनक हाल में मिला पति; रंगरेलियां मना रहे थे दोनों

    खबरें और भी