Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सीमा हैदर के बाद सरहद पार करने वाली सोनिया अख्तर की नई प्रेम कहानी, भारत में पति को ढूंढ रही बांग्लादेशी महिला

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 05:24 PM (IST)

    बीते दो महीनों से भारत के उत्तर प्रदेश का नोएडा शहर सरहद पार के इश्क के लिए चर्चाओं में बना हुआ है। जहां जुलाई की शुरुआत में ही पाकिस्तान की सीमा हैदर ...और पढ़ें

    सीमा हैदर और सोनिया अख्तर प्यार के लिए पहुंचे नोएडा।
    सीमा हैदर और सोनिया अख्तर प्यार के लिए पहुंचे नोएडा।

     नोएडा, जागरण संवाददाता। भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का गौतमबुद्ध नगर जिला (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) जुलाई की शुरुआत से ही पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका कारण सरहद पार से आने वाली दो महिलाएं हैं जो प्यार की खातिर सभी सीमाएं पार कर नोएडा पहुंची हैं।

    जुलाई की शुरुआत में जहां सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ तीन देशों की सीमाएं पार कर ग्रेटर नोएडा के सचिन के पास पहुंची वहीं अब बांग्लादेश की सोनिया अख्तर अपना बच्चा लेकर बांग्लादेश से पति की तलाश में पहुंची है।

    मुझे पति के साथ ही रहना है

    बांग्लादेश से नोएडा पहुंची सोनिया अख्तर का कहना है कि वह अपने पति के साथ ही रहेगी। महिला का आरोप है कि भारत के सौरभकांत तिवारी ने 2021 में उससे शादी की थी। शादी के बाद वह भारत आया और फिर वापस नहीं लौटा। एसीपी महिला सुरक्षा मामले की जांच कर रही हैं।

    शादी के बाद सोनिया को छोड़ आ गया था भारत

    बांग्लादेश की राजधानी ढाका की सोनिया अख्तर ने बताया कि सौरभकांत तिवारी नामक एक युवक ने बांग्लादेश में 14 अप्रैल 2021 को उसके साथ शादी की थी। अब सौरभकांत उसे छोड़कर भारत वापस आ गया। उसका कहना है कि वह नोएडा के सूरजपुर का रहने वाला है। लेकिन वह उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता।

    खबरें और भी

    निकाह के बाद दोनों का एक बेटा भी है

    निकाह के बाद महिला और सौरभ का एक बेटा भी हुआ। महिला का आरोप है कि सौरभ पहले से शादीशुदा था और उसने इस बात को उससे छिपाया था।

    बकायदा दस्तावेज लेकर कानूनी रूप से भारत आई सोनिया

    सौरभकांत जनवरी 2017 से दिसंबर 2021 तक ढाका, बांग्लादेश में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था। महिला ने पुलिस को अपने व अपने बेटे के पासपोर्ट, वीजा और नागरिक कार्ड उपलब्ध कराए हैं।