Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shrikant Tyagi Case: महिला से बदसलूकी करने वाले आरोपित श्रीकांत त्यागी को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने दी जमानत

    By GeetarjunEdited By:
    Updated: Thu, 22 Sep 2022 05:39 PM (IST)

    Noida Shrikant Tyagi Case नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से बदसलूकी के मामले में जेल में बंद श्रीकांत त्यागी को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। बृ ...और पढ़ें

    महिला से बदसलूकी करने वाले आरोपित श्रीकांत त्यागी को हाई कोर्ट से मिली जमानत।
    महिला से बदसलूकी करने वाले आरोपित श्रीकांत त्यागी को हाई कोर्ट से मिली जमानत।

    नोएडा, जागरण डिजिटल डेस्क। नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में महिला से बदसलूकी करने वाले आरोपित श्रीकांत त्यागी को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। जस्टिस मयंक जैन की अदालत ने श्रीकांत को जमानत दी है।

    महिला से बदसलूकी, अभद्रता और मारपीट समेत कई धाराओं में श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। उसे एसटीएफ और नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था। नोएडा की पॉश सोसाइटी में विवाद के बाद गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी नौ अगस्त से जेल में बंद है। अब 44 दिन बाद उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली है।

    नोएडा में महिला से बदसलूकी का ये था मामला

    5 अगस्त को नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में एक महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला को गाली दे रहा था। आरोपित खुद को भाजपा नेता होने का दावा करता था, हालांकि भाजपा ने इससे इन्कार कर दिया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। साथ ही विपक्षी पार्टियों ने भी यूपी सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया।

    ये भी पढ़ें- जब राजू को पहली बार अमिताभ बच्चन की मिमिक्री के लिए मिले थे 50 रुपये, यहीं से एक फैसले ने बदल दी थी जिंदगी

    आरोपित घटना के बाद से फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके साथ के चार लोगों को हिरासत में लिया था। आरोपित मौके से फरार चल रहा था। पुलिस ने त्यागी को 8 अगस्त को मेरठ से गिरफ्तार किया था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Shivaji Tallest Statue: गाजियाबाद में बन रही शिवाजी की सबसे ऊंची प्रतिमा, मुंबई में अरब सागर में लगाई जाएगी; खर्च होंगे 3600 करोड़ रुपये