Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP के इस शहर में बनेंगे iPhone, सरकार देगी 300 एकड़ जमीन; 4000 जॉब्स पैदा होने की उम्मीद

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 08:47 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के नोएडा में जल्द ही आइफोन बनेंगे। राज्य सरकार और फॉक्सकॉन के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए चर्चा चल रही है। सरक ...और पढ़ें

    नोएडा में बनेगा आइफोन, सरकार देगी 300 एकड़ जमीन।
    नोएडा में बनेगा आइफोन, सरकार देगी 300 एकड़ जमीन।

    HighLights

    1. संयंत्र स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और फाक्सकान के बीच चर्चा जारी
    2. राज्य सरकार ने यीडा के तहत 300 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का दिया है प्रस्ताव

    पीटीआई, नोएडा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही उत्तर प्रदेश के नोएडा में आइफोन बनते दिखेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार और एपल के लिए आइफोन बनाने वाली ताइवानी कंपनी फॉक्सकान के बीच राज्य में एक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए चर्चा चल रही है। 

    दरअसल, चिप बनाने के लिए एचसीएल-फॉक्सकान के संयुक्त उद्यम 'वामा सुंदरी' के लिए जमीन आवंटन को अंतिम रूप देते समय 'इन्वेस्ट यूपी' ने फॉक्सकान को उक्त निवेश का प्रस्ताव दिया था। एक सूत्र ने बताया, 'उत्तर प्रदेश सरकार इन्वेस्ट यूपी के माध्यम से राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए फॉक्सकान के साथ चर्चा कर रही है। चर्चा के दौरान, राज्य सरकार ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के तहत 300 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की बात कही।

    फॉक्सकान की इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण इकाई स्थापित करने की चर्चा

    केंद्र के एक आधिकारिक सूत्र ने भी पुष्टि की कि उत्तर प्रदेश में फॉक्सकान की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए चर्चा शुरू हो गई है। बातचीत में शामिल एक अन्य सूत्र ने बताया, 'चर्चा बहुत शुरुआती चरण में है। इस बात पर कोई चर्चा नहीं हुई है कि फॉक्सकान किस प्रकार के उत्पादों का विनिर्माण करेगी।' इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार को भेजे गए सवालों का जवाब नहीं मिला, जबकि फॉक्सकान ने इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की। 

    वामा सुंदरी परियोजना के लिए पहले ही 48 एकड़ जमीन आवंटित

    उत्तर प्रदेश सरकार ने यीडा के सेक्टर-28 में वामा सुंदरी परियोजना के लिए पहले ही 48 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। संयुक्त उद्यम के तहत शुरू में आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण (ओएसएटी) सुविधा स्थापित करने के लिए 3,706 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे लगभग 4,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। फॉक्सकॉन देश में सबसे बड़ी आईफोन विनिर्माता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से प्रभावित वन्य जीवों के लिए बनेगा बचाव एवं पुनर्वास केंद्र, 341 लाख रुपये की आएगी लागत