यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Noida News: यमुना में नहाने गए जीजा-साले की डूबने से मौत, परिवार में मातम का माहौल
कोतवाली प्रभारी अजय सिंह चाहर का कहना है कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने शाम के समय शराब पी थी। जिसके बाद दोनों नहाने चले गए थे। पुलि ...और पढ़ें

HighLights
- कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र के गांव असगरपुर का मामला
- दोनों मेहनत-मजदूरी कर करते थे परिवार का पालन-पोषण
नोएडा, जागरण संवाददाता। कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र के गांव असगरपुर के दो लोगों की यमुना में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को गोताखोरों की मदद से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों का आपस में रिश्ता जीजा-साले का है।
बिहार का रहने वाला था शिवम
मूलरूप से हरदोई के 22 राजकुमार गांव असगरपुर में परिवार सहित रहते थे। उनके पास उनका साला 18 वर्षीय शिवम भी रहता था। शिवम मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। दोनों मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार शाम दोनों यमुना में नहाने गए थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो स्वजन को चिंता हुई।
ग्रामीणों ने यमुना किनारे जाकर देखा तो उनके कपड़े और चप्पल रखे थे। ग्रामीणों ने यमुना के किनारे पानी में जाकर तलाश किया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। रात में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई।
दोनों ने पी रखी थी शराब
कई घंटे बाद गोताखोरों को दोनों के शव बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी अजय सिंह चाहर का कहना है कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने शाम के समय शराब पी थी। जिसके बाद दोनों नहाने चले गए थे।
खबरें और भी
संभावना जताई जा रही है कि नशे में होने के चलते यमुना के गहरे जल में चले गए और डूब गए। जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।