Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Noida News: यमुना में नहाने गए जीजा-साले डूबे, तलाश में जुटे गोताखोर; दोनों ने शाम को पी थी शराब

    By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 11:19 PM (IST)

    नोएडा के असगरपुर गांव में रहने वाले दो लोग रविवार शाम यमुना में नहाते समय डूब गए। दोनों का आपस में रिश्ता जीजा-साले का है। जानकारी के मुताबिक दोनों ने ...और पढ़ें

    यमुना में नहाने गए जीजा-साले डूबे, तलाश में जुटे गोताखोर
    यमुना में नहाने गए जीजा-साले डूबे, तलाश में जुटे गोताखोर

    नोएडा, जागरण संवाददाता। कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र के गांव असगरपुर में रहने वाले दो लोग रविवार शाम यमुना में नहाते समय डूब गए। दोनों का आपस में रिश्ता जीजा-साले का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

    मजदूरी करते थे दोनों

    मूलरूप से हरदोई के 22 राजकुमार गांव असगरपुर में परिवार सहित रहते हैं। उनके पास उनका साला 18 वर्षीय शिवम भी रहता है। शिवम मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। दोनों मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार शाम दोनों यमुना में नहाने गए थे।

    काफी देर तक नहीं लौटे तो स्वजन को चिंता हुई। ग्रामीणों ने यमुना किनारे जाकर देखा तो उनके कपड़े और चप्पल रखे थे। ग्रामीणों ने यमुना के किनारे पानी में जाकर तलाश किया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। रात में इसकी सूचना पुलिस को दी।

    दोनों ने पी थी शराब

    पुलिस ने गाेताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन उन्हें भी कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी अजय सिंह चाहर का कहना है कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने शाम के समय शराब पी थी। जिसके बाद दोनों नहाने चले गए थे। संभावना जताई जा रही है कि नशे में होने के चलते यमुना के गहरे जल में चले गए और डूब गए। खबर लिखे जाने तक दोनों की तलाश जारी है।

    खबरें और भी