विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida News: दिल्ली की महिला का ग्रेटर नोएडा में कत्ल, मेट्रो स्टेशन के पास मिला शव; गले पर चाकू से किए कई वार

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Sat, 09 Sep 2023 07:05 PM (GMT+05:30)

Greater Noida Murder Case नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन के समीप दिल्ली की रहने वाली महिला ...और पढ़ें

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

HighLights

  1. गले पर चार से चार वार कर की गई महिला की हत्या
  2. ग्रेटर नोएडा पुलिस जांच में जुट चुकी हैं

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। Greater Noida Murder Case: नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन के समीप दिल्ली की रहने वाली महिला का शव मिला है। महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के मकसद से मेट्रो स्टेशन के समीप फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला की पहचान पिंकी के रूप में हुई है। महिला के शव पर कई जगह चोट के निशान मिले है। पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। पुलिस का दावा है जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

शुक्रवार से गायब थी पिंकी

दिल्ली के मदनगीर पुष्पा भवन गुरुद्वारा के समीप संजय रहते है। उनकी पत्नी पिंकी का शव ग्रेटर नोएडा में मिला है। पिंकी शुक्रवार दोपहर से घर से गायब थी। शनिवार सुबह पिंकी के पति ने पत्नी के गायब होने के संबंध में दिल्ली के अंबेडकर नगर साउथ दिल्ली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

शनिवार शाम पिंकी का शव ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क क्षेत्र में मिला है। पुलिस को अब तक की जांच में पता चला है कि पिंकी किसी व्यक्ति के संपर्क में थी। हालांकि, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह व्यक्ति कौन है जिसके संपर्क में पिंकी थी।

कार से लाया गया ग्रेटर नोएडा

अब तक की जांच में पता चला है कि पिंकी को कार से ग्रेटर नोएडा लाया गया। पुलिस ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है। ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

गर्दन पर चाकू से किया गया वार

महिला की गर्दन पर चाकू से चार से पांच वार किए गए है। अधिक खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। यदि समय पर महिला को अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। ऐसे में आशंका है कि उस पर हमला शुक्रवार शाम ही किया गया हो और शव शनिवार को मिला है।

राहगीर ने महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को भी दे दी गई है। जांच की जा रही है।

-अशोक कुमार शर्मा, एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा

रिपोर्ट इनपुट- प्रवीण विक्रम सिंह

यह भी पढ़ें- Noida Crime: शराब के लिए दोस्त ने नहीं दिए पैसे तो आग बबूला हो गया शख्स, पत्थर से सिर फोड़कर उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें- G20 Summit Dinner: लिट्टी चोखा, इमली की चटनी... ताकतवर मुल्कों के राष्ट्राध्यक्षों के डिनर का मेन्यू आया सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।