विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Encounter: नोएडा में धायं-धायं, गोली लगने से एक बदमाश घायल; पुलिस के हत्थे चढ़े पांच शातिर

Published: Mon, 07 Apr 2025 03:38 PM (IST)

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक चोर घायल हो गया और पांच को ...और पढ़ें

मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया आरोपी। जागरण फोटो
मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया आरोपी। जागरण फोटो

HighLights

  1. फेज दो थाना पुलिस की कचहरी कट के पास चेकिंग के दौरान कार सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़।
  2. पुलिस ने तीन बदमाशों की निशानदेही पर अन्य दो को भी पकड़ा, एक बदमाश गोली लगने से घायल।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दो साल से हापुड़ का विनेश नोएडा फेज-2 थाना क्षेत्र की फैक्ट्री, कंपनी व गोदाम में चोरी कर रहा है। अक्टूबर 2023 में संजय के गोदाम से होजरी का कपड़ा चोरी करते हुए तो नवंबर 2024 में तमंचे के साथ फेज दो थाना पुलिस ने पकड़ा था।

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ विनेश

अब विनेश ने अपने साथियों संग मिलकर दो अप्रैल को कलरजेट कंपनी में लाखों रुपये का एल्यूमिनियम चोरी किया। फेज दो थाना पुलिस के लिए चुनौती बना विनेश रविवार को मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके दो साथी और चोरी का माल खपाने वाले समेत पांच को गिरफ्तार किया।

फेज दो थाना पुलिस टीम को रविवार सुबह को कचहरी कट के पास वैगनआर कार आती दिखी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया तो वह तेज गति कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया।

पुलिस टीम पर की फायरिंग

वहीं, पुस्ता रोड पर जाकर कार सवार घिर गए और उतरकर भागते हुए फायरिंग करने लगे। पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान हापुड़ के कन्हैयापुर मोहल्ला के विनेश के रूप में हुई, जबकि उसके दो साथी नोएडा के अगरबस्ती गांव के जफर, अलीगढ़ के ऐहक गांव के आकाश को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

तीनों के बताने पर बिहार पटना के धागं सिरसी गांव के सचिन व बदायूं के फकीरान मोहल्ला के अब्दुल गनी को सेक्टर 80 से गिरफ्तार किया। पांचों ने मिलकर दो अप्रैल को कलरजेट कंपनी में चोरी की थी। पुलिस ने आरोपितों के पास से वेगनआर कार, पिकअप गाड़ी, तमंचा, चाकू, सात एल्यूमिनियम प्लेट व पाइप, चोरी का माल बेचकर जुटाई 30 हजार रुपये की नकदी भी बरामदी की है।

यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर और मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपित गिरोह बनाकर एनसीआर की कंपनी में चोरी करते हैं। रेकी कर कंपनी की जानकारी करते थे। कंपनी परिसर से वाहन में बैठकर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखते हैं और मौका पाकर प्रवेश कर माल चोरी करते थे। चोरी के दौरान व्यवसायिक वाहनों का इस्तेमाल करते थे। माल को कबाड़ियों को कम दाम पर खपाते थे। विनेश पर चार, जफर पर दो, आकाश व अब्दुल पर एक-एक मुकदमे दर्ज हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।