Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Greater Noida: रूस-यूक्रेन, हमास-इजरायल के बीच जंग से पूर्व राष्ट्रपति कोविन्द ने जताई विश्व युद्ध की आशंका

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 10:09 PM (IST)

    पूर्व राष्ट्रपति कोविन्द ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध एक वर्ष से चल रहा है। अब इजरायल व हमास के बीच भी लड़ाई शुरू हो चुकी है। यह विश्व के लिए बहुत बड़ी ...और पढ़ें

    गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द।
    गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध एक वर्ष से चल रहा है। अब इजरायल व हमास के बीच भी लड़ाई शुरू हो चुकी है। यह विश्व के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। इन युद्धों को देखने से लगता है कि अगले विश्व युद्ध की शुरुआत कभी भी हो सकती है।

    युद्धग्रस्त देशों में भगवान बुद्ध के ज्ञान वाले लोग होते तो वहां पर कब का सीज फायर हो गया होता। पूर्व राष्ट्रपति शनिवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म बहुत पुराना है। वर्तमान में इसकी आवश्यकता अधिक है। धरती पर भगवान बुद्ध का जन्म धन्य है। विपश्यना भारत की उत्पत्ति है, विद्या है। भगवान बुद्ध ने विश्व में इसका प्रचार-प्रसार किया।

    उन्होंने कहा, मैंने विपश्यना का दस दिन का एक कोर्स किया था। इसके बाद बहुत अच्छा लगा था। लोगों से अपील की कि पत्नी के साथ विपश्यना का कोर्स करें। इसके बाद दुनिया को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा। तमाम दुखों से मुक्ति मिल जाएगी।

    ये भी पढ़ें- यातायात नियम तोड़ना लोगों की बनी आदत, हर दिन 2000 से ज्यादा वाहन चालक उड़ा रहे कानून की धज्जियां