विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रेटर नोएडा में नाबालिग समेत दो लोगों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या, गाड़ी नहीं हटाने पर हुआ था विवाद

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Thu, 12 Oct 2023 09:27 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित साइट पांच में गाड़ी नहीं हटाने पर दो आरोपितों ने युवक राजेश को ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में नाबालिग समेत दो लोगों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या।
ग्रेटर नोएडा में नाबालिग समेत दो लोगों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या।

HighLights

  1. नाबालिग समेत दो लोगों ने की युवक की हत्या
  2. गाड़ी न हटाने को लेकर हुआ था विवाद

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित साइट पांच में गाड़ी नहीं हटाने पर दो आरोपितों ने युवक राजेश को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। आरोपितों ने राजेश के पेट में सरिया घोंप दिया। राजेश की आंत फट गई और उसकी मौत हो गई।

नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने घटना में शामिल आरोपित गोविंद व एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से दनकौर के भट्टा के रहने वाले राजेश चालक थे। रविवार को साइट पांच में नौकरी करने वाले गोविंद व उसके नाबालिग साथी ने राजेश को रास्ते से गाड़ी हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। गोविंद व राजेश पक्ष के बीच मारपीट हाेने लगी।

यह भी पढ़ें: Greater Noida: बिल्डर ने तीन साल में कब्जा देने का किया था वादा, 10 साल बाद भी नहीं मिला फ्लैट

आरोपितों ने शख्स के पेट में मारी थी सरिया

आरोप है कि गोविंद व उसके साथी ने राजेश के पेट में सरिया मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। दो दिन तक चले उपचार के बाद आंत फटने की वजह से मंगलवार को राजेश की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। कासना कोतवाली प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि गोविंद व उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: RapidX Train: गाजियाबाद में दो घंटे रहेंगे PM मोदी, खुद टिकट खरीद बनेंगे पहले यात्री; उठाएंगे रफ्तार का लुत्फ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।