Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में ठंड का तांडव, गलन के आगे फीकी साबित हो रही धूप; बच्चों पर कोल्ड डायरिया का खतरा

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 01:18 PM (GMT+05:30)

    Delhi NCR Weather Update Today दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का तांडव जारी है। बुधवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कुछ कम कोहरा देखा गया और न्यू ...और पढ़ें

    Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का तांडव, गलन के आगे फीकी साबित हो रही धूप
    Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का तांडव, गलन के आगे फीकी साबित हो रही धूप

    HighLights

    1. दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज
    2. शूल सी चुभती हवा ने ठिठुरने को किया मजबूर

    जागरण संवाददाता, नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर, गलन के आगे दिन में निकलने वाली धूप फीकी साबित हो रही है। सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही सूरज के दर्शन हुए, लेकिन सूरज की तपिश कम होने के कारण सर्दी से राहत नहीं मिली।

    घरों से बाहर निकलने लोग दस्ताने, टोपी, मफलर पहनकर ही बाहर निकले। पूरे दिन शूल सी चुभती हवा ने सर्दी का अहसास कराया।

    Delhi Today Weather News: कोहरे से मिली कुछ राहत

    मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कुछ कम कोहरा देखा गया और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। शहर के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    Also Read-

    5.6 KM प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा

    वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिम दिशा से चली हवा की रफ्तार 5.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रही।

    AQI में हुआ सुधार

    दिल्ली में आज सुबह 9 बजे औसत एक्यूआई 269 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब से सुधरकर "खराब" श्रेणी में पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 रहा। वहीं आज ग्रेटर नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) सुबह 11 बजे 228 खराब व नोएडा का एक्यूआइ 198 दर्ज संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    तेज हवा के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा के एक्यूआइ में सुधार हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार से सांस रोगियों को परेशानी कम हुई है। अस्थमा रोगियों को राहत पहुंची है। आगामी कुछ दिन तक हवा खराब श्रेणी में रहने की आशंका है।

    ठंड में बच्चों पर कोल्ड डायरिया का अटैक

    कोल्ड डायरिया सर्दियों में ठंड लगने से कमजोर इम्युनिटी वाले बच्चों में वायरस के अटैक से होता है। इसमें रोटावायरस नोरा वायरस व एडिनोवायरस प्रमुख है। इससे बच्चों को सर्दी जुकाम व बुखार के साथ-साथ दस्त की शिकायत हो जाती है। इसके अलावा बच्चे ठंड में पानी भी कम पीते हैं जिससे शरीर में पानी की कमी और बढ़ जाती है।

    -डॉ. सुभाष गुप्ता, नेस्ट सत्या अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ 

    बरतें ये सावधानियां-

    1. बच्चों को गुनगुना पानी व तरल पदार्थ वाला खाना खिलाना चाहिए।
    2. मूंग दाल की खिचड़ी व ओआरएस का घोल देते रहना चाहिए।
    3. कोल्ड डायरिया में एंटीबायोटिक उपयोग नहीं करना चाहिए।
    4. बाहर निकलते वक्त शरीर को ढक कर रखना चाहिए, गर्म कपड़े पहना कर रखें।
    5. फर्श पर नंगे पांव नहीं छोड़ना चाहिए। साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
    6. खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं, बाहरी खाने से परहेज करना चाहिए।
    7. अगर सुधार न हो तो चिकित्सक से परामर्श करें।
    8. ठंड से बचाने के लिए जरूरी है कि शिशु फर्श पर नंगे पांव नहीं चले।
    9. शिशु अगर रेंगकर चलता है तो उसे मोजे और दस्ताने पहनाकर रखे।
    10. बुखार, दस्त पर चिकित्सक को दिखाएं।

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी पंजाब और आसपास के क्षेत्र पर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ को पश्चिमी हवाओं में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा सकता है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है और लगभग 70 डिग्री पूर्व देशांतर से लेकर 25 डिग्री अक्षांश के उत्तर तक चल रही है।