Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नोएडा में देखने को मिलेगा IPL का रोमांच, 25000 दर्शक एक साथ ले सकेंगे मैच का आनंद

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 08:53 AM (IST)

    शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में वर्तमान में दर्शकों के बैठने के लिए पूरी दर्शक दीर्घा में नहीं लगी है। जब कोई मैच का आयोजन होता है। तब स्ट ...और पढ़ें

    नोएडा में 25 हजार दर्शकों को एंट्री को तैयार होगा स्टेडियम। (फाइल फोटो)
    नोएडा में 25 हजार दर्शकों को एंट्री को तैयार होगा स्टेडियम। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. दिल्ली के नजदीक होने से स्टेडियम में हो सकते हैं आइपीएल के मैच
    2. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तैयार कर रहा प्रस्ताव, बोर्ड में रखा जाएगा
    3. कानपुर, लखनऊ और बनारस में स्टेडियम बनाने वालों से मांगी जाएगी राय

    अंकुुर त्रिपाठी, ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को आइपीएल की भी मेजबानी मिल सके। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जद्दोजहद शुरू कर दी है। नौ से 13 सितंबर तक न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच के बाद दर्शक क्षमता बढ़ाने की योजना प्राधिकरण की ओर से तैयार की जा रही है।

    वर्तमान में स्टेडियम की है 12 हजार दर्शक क्षमता

    वर्तमान में स्टेडियम में 12 हजार दर्शक की क्षमता है। अब 25 हजार दर्शक क्षमता के लिए प्राधिकरण कानपुर,लखनऊ और बनारस में स्टेडियम बनाने वाली कंपनियों से बातचीत कर रहा है,जिससे जल्द से जल्द स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता बढ़ाई जा सके।

    ये भी पढ़ें-

    न्यूजीलैंड से पहले भारतीय खिलाड़ियों से भिड़ेगी अफगानिस्तान की टीम, रणजी प्लेयर्स के साथ होगा मैच

    दिल्ली के पास होने से स्टेडियम में हो सकते हैं IPL के मैच

    दिल्ली के नजदीक होने के कारण ग्रेटर नोएडा को भी आइपीएल मिल सकते हैं,लेकिन अभी दर्शकों की क्षमता कम होने के कारण कोई भी फ्रेचायजी यहां मैच नहीं कराना चाहती है। जबकि यहां सभी प्रकार की सुविधाएं मौजूद हैं।

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी जल्द उड़ान शुरू होने वाली है। यहां खिलाडियों और उनके स्टाफ के रहने के लिए कई लग्जरी होटल और रिजार्ट भी मौजूद हैं। सूूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राधिकरण प्रस्ताव तैयार कर रहा है। प्रस्ताव को जल्द बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। 

    खबरें और भी

    दूधिया रोशनी में भी हो सकते हैं मैच

    स्टेडियम में दूधिया रोशनी में भी मैच के आयोजन होते हैं। हाल ही में दिव्यांग क्रिकेट लीग का आयोजन दूधिया रोशनी में ही हुआ था। फ्लड लाइट की अच्छी व्यवस्था होने के कारण ही स्टेडियम को टी- 20 मैच की मेजबानी मिली थी,लेकिन अपरिहार्य कारणों की वजह से लीग कैंसिल हो गई थी। स्टेडियम में आठ फ्लड लाइट लगी हुई हैं।